News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: पैंतालीस हजार का इनामी पशु तस्कर पुलिस मुठभेड़ में घायल

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 19, 2022  |  10:19 PM

1,698 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: पैंतालीस हजार का इनामी पशु तस्कर पुलिस मुठभेड़ में घायल WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज क्षेत्रान्तर्गत लतवा चट्टी नहर पर सोमवार रात चेकिंग के दौरान पशु तस्‍करों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया. जवाबी कार्रवाई में पुलि‍स टीम की ओर से की गई फायरिंग में एक शातिर पशु तस्‍कर के पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इसी के साथ उसके साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए. आरोपी पशु तस्‍कर 45000 रूपये का इनामी है और कई मुकदमों में वांछित रहा है. पुलिस ने उसके पास से दो मो0साईकिल बिना नम्बर का, देसी तमंचा और कारतूस बरामद की है.

आपके लिए और..- थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग...

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, कुशीनगर के तमकुहीराज क्षेत्रान्तर्गत लतवाचट्टी नहर पर सोमवार देर रात पुलिस टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान पुलिस की नजर बाइक सवार बदमाशों पर पड़ी पुलिस टीम को देख बाइक सवार बदमाश भागने लगे जिसके बाद पुलिस टीम ने उनका पीछा किया जिस पर बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया. जवाबी कार्रवाई में मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने एक बदमाश को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया. उसकी पहचान कुशीनगर जिले के तमकुहीराज थानाक्षेत्र के लतवामुरलीधर के रहने वाले हिसाबुद्दीन उर्फ टेनी पुत्र सुजायत के रूप में हुई है.

आरोपी के खिलाफ कुशीनगर और गोरखपुर के अलग-अलग थानों में पशु क्रूरता अधिनियम समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमें दर्ज हैं साथ ही वह 45000/- रुपये का अन्तर्जनपदीय ईनामिया भी है. पुलिस से मुठभेड़ के दौरान उसका अन्‍य साथी फरार हो गया. पशु तस्‍कर हिसाबुद्दीन उर्फ टेनी को इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. उसके पास से पुलिस ने तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की है.

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेन्द्र सिंह कालरा ने बताया कि चेकिंग के दौरान पशु तस्‍करों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने जिले के तमकुहीराज थानाक्षेत्र के लतवामुरलीधर के रहने वाले हिसाबुद्दीन उर्फ टेनी पुत्र सुजायत को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से पुलिस ने देसी तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की है. उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए. पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

गिरफ्तारी करने वाली टीम: क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेन्द्र सिंह कालरा मय टीम, प्रभारी निरी0 अमित शर्मा स्वाट मय टीम जनपद कुशीनगर, प्रभारी निरी0 अश्वनी राय थाना तमकुहीराज मय टीम, प्रभारी निरी0 राजेन्द्र सिंह थाना तरयासुजान मय टीम।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने खेत में उतर कर स्वयं कराई धान की क्रॉप कटिंग,एक डिसमिल में मिली 37 किलो उपज
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने खेत में उतर कर स्वयं कराई धान की क्रॉप कटिंग,एक डिसमिल में मिली 37 किलो उपज

हाटा/कुशीनगर । किसानों की फसलों की वास्तविक उत्पादकता का आकलन करने और सरकारी आंकड़ों…

थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना

कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…

अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल
अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल

हाटा (कुशीनगर)। हाटा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड चीनी मिल में आगामी पेराई…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking