News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: शौचालय की टंकी में गिरने से पिता-पुत्र समेत चार की मौत, पढ़े घटना क्रम

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 28, 2023  |  1:49 PM

147 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: शौचालय की टंकी में गिरने से पिता-पुत्र समेत चार की मौत, पढ़े घटना क्रम

कुशीनगर। जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र से रविवार सुबह एक दर्दनाक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ एक पल में पिता पुत्र समेत चार लोगों की मौत से पूरे इलाके में मातम पसरा है। मौके पर परिवार की चीख-पुकार से लोगों का कलेजा फटा जा रहा है। घटना शौचालय की टंकी साफ करने के दौरान बताई जा रही है।

आपके लिए और..- इलाज के बहाने पुलिस की पिस्टल छीनी, फिर पुलिस पर...

मिली जानकारी के अनुसार, नेबुआ नौरंगिया थाना इलाके के बहोरा रामनगर के खपरधिका टोला में एक परिवार के लोग शौचालय के टैंक की सफाई कर रहे थे टंकी साफ करने के दौरान टँकी में घुसे नन्दकुमार कुशवाहा उम्र लगभग 55 वर्ष जो घुसते ही उसके गैस से मर गए उनको बचने उनका लड़का नितेश कुमार उम्र लगभग 25 वर्ष टँकी में घुस गया जिसकी शादी 11 जून को होना तय था वह भी मर गए साथ ही आनंद कुशवाहा पुत्र इंदल उम्र 25 वर्षव दिनेश पुत्र नैपाल उम्र लगभग पैतालीस वर्ष भी बचने के लिए घुसे जिनकी मृत्यु हो गयी। जबकि राजकुमार पुत्र रामनरेश कुशवाहा उम्र लगभग 30 वर्ष भी घुसे लेकिन ग्रामणो व पुलिस के मदद से उनको जीवित निकाला गया स्थिति गम्भीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। उसका जिला अस्पताल से इलाज जारी है। पिता-पुत्र समेत चार लोगों की मौत से इलाके में मातम पसरा है। घटना के बाद से ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जानकारी लेने के साथ ही घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर, चार लोगों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है।

हादसे का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है और मृतकों के परिजनों को चार चार लाख राहत राशि देने का निर्देश दिया है।

घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी कुशीनगर रमेश रंजन व पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल ने घटना स्थल का भ्रमण, निरीक्षण किया, साथ ही परिवार के लोगों से बात-चीत कर स्थिति की जानकारी ली गयी तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी खड्डा, प्रभारी निरीक्षक नेबुआ नौरंगिया, पी0आर0ओ0 व अन्य अधि0/कर्मचारीगण मौजूद रहें। मौके पर सदर विधायक के भाई संतोष जयसवाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख विक्रमा यादव भी मौजूद थे

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 

बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…

मारपीट में घायल हुआ रेलवे का गेटमैन, घटना स्थल का अधिकारीयों ने लिया जायजा
मारपीट में घायल हुआ रेलवे का गेटमैन, घटना स्थल का अधिकारीयों ने लिया जायजा

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा से तिनहवा को जा रही मुख्य मार्ग पर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking