News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: एस एम एम प्राइवेट कम्पनी के भरोसे चरमराई विद्युत व्यवस्था….कम्पनी और संविदा कर्मचारियों के आपसी मामले में आम जनता परेशान

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

May 28, 2023  |  4:05 PM

230 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: एस एम एम प्राइवेट कम्पनी के भरोसे चरमराई विद्युत व्यवस्था….कम्पनी और संविदा कर्मचारियों के आपसी मामले में आम जनता परेशान WhatsApp
Responsive image

अहिरौली बाज़ार/ कुशीनगर। हाटा तहसील क्षेत्र अंतर्गत स्थित विद्युत उपकेंद्र केंद्र बरौली में खोठ्ठा और कप्तानगंज तहसील के गिदहा चक बैरिया में विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से लाचार है।

आपके लिए और..- कार्यदायी संस्था की लापरवाही से सलेमगढ़ में जाम का महाजाल,...

प्राइवेट एस एम एम कम्पनी के मनमानी पूर्ण रवैए के कारण विद्युत व्यवस्था चरमरा सी गई है । बीते कुछ दिनों पूर्व कई गांव में आंधी तूफान के कारण तार व पोल गिर गए थे।और अब एस एम एम कम्पनी और कर्मचारियों के आपसी मामले में आमजन को इस कड़ी गर्मियों की दंश झेलना पड़ रहा है।तकरीबन आठ घंटे से विद्युत आपूर्ति बाधित है जिसका अब तक समाधान नहीं हो पाया है।क्षेत्र के ही गुड्डू तिवारी,अंगद यादव,सतपाल चौधरी,मुन्नू तिवारी,राहुल कुमार गुप्ता,गुड्डू गुप्ता,लाल बचन चौरसिया,गोलू तिवारी,राजू यादव,पूर्णमासी निषाद,अनिरुद्ध निषाद,प्रमोद निषाद,संगम निषाद आदि ने बताया कि जब विद्युत केंद्र पर जाने पर वहां ताला लगा हुआ हैं। पूर्व में कार्यरत संविदा कर्मचारियों के मोबाइल स्विच ऑफ बता रहे हैं।इस सम्बंध में एस डी ओ सुकरौली ने बताया कि प्राइवेट कम्पनी को जिम्मेदारी दी गई है और विद्युत व्यवस्था कम्पनी के क्रियाकलापों पर निर्भर है।सरकारी तंत्र में इस तरह के किसी आकस्मिक समय के लिए व्यवस्था नहीं बनाई गई है जिसके कारण ऐसी स्थिति बनी हुई है। कम्पनी द्वारा पुराने सभी संविदा कर्मचारियों को निकाल दिया गया है जिसके कारण समस्या और जटिल हो गया है।नई भर्ती की व्यवस्था कम्पनी के द्वारा अभी बहुत कम की गई है जिसका खामियाजा उपभोक्ता भुगत रहे हैं ।हम लोग कड़ी मेहनत कर रहे हैं आशा है कि जल्द से जल्द व्यवस्था सुदृढ़ हो जाएगी । बहरहाल सरकार द्वारा प्राइवेट कम्पनी को दी गई व्यवस्था के कारण सरकार के मंसूबे पर पानी फिरता हुआ होते दिखाई दे रहा हैं जिसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भोगना पड़ रहा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर
दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर

हाटा, कुशीनगर। दीपावली और छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…

हाटा पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का किया खुलासा, आभूषण और बाइक के साथ एक गिरफ्तार
हाटा पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का किया खुलासा, आभूषण और बाइक के साथ एक गिरफ्तार

मंगलसूत्र, चांदी जैसी सफेद धातु की पायल और 1700 रुपये नकद बरामद हाटा (कुशीनगर)।…

पानी का मोटर बंद करने गई महिला की करंट लगने से मौत
पानी का मोटर बंद करने गई महिला की करंट लगने से मौत

हाटा, कुशीनगर।स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पोखरभिंडा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। कपड़ा…

कुशीनगर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, छत से कूदने और नस काटने की चेतावनी से जुटी भीड़ पुलिस ने युवती को सुरक्षित उतारा, दोनों को थाने बुलाया
कुशीनगर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, छत से कूदने और नस काटने की चेतावनी से जुटी भीड़ पुलिस ने युवती को सुरक्षित उतारा, दोनों को थाने बुलाया

कुशीनगर। (सुरेन्द्र/वेद मिश्र) जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के बाघनाथ तिराहे पर शनिवार को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking