News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली और लग्जरी कार में भिड़ंत, एक ही परिवार के चार लोग घायल

Sanjay Pandey

Reported By:

Dec 16, 2022  |  2:31 PM

1,024 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली और लग्जरी कार में भिड़ंत, एक ही परिवार के चार लोग घायल WhatsApp
Responsive image
  • खड्डा कस्वे के निवासी हैं सभी घायल
  • ससुराल से लौटते समय हुआ सड़क हादसा

खड्डा/कुशीनगर। एनएच 28बी के छितौनी- बगहा रेल पुल के समीप बगहा (बिहार) की ओर से आ रही लग्जरी कार का गुरुवार की देर शाम गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली में भिड़ंत हो गयी जिससे कार में सवार एक ही परिवार के 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। मौके पर पहुंची हनुमानगंज पीकेट पुलिस ने घायलों को एम्वुलेंस से सीएससी तुर्कहां पहुंचाया जहां चिकित्सक ने घायलों को प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

आपके लिए और..- मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने...

खड्डा नगर के व्यवसाई ज्ञानेश्वर मिश्रा के पुत्र राम मिश्रा अपनी भाभी और बच्चों को लेकर बगहा से घर आ रहे थे कि छितौनी- बगहा पुल पार करने के बाद बीच रास्ते में खड़ी गन्ना लदी ट्रैक्टर- ट्राली व मोटरसाइकिल सवार को बचाने के चक्कर में कार ट्रैक्टर- ट्राली से जा भीड़ी जिससे उसमें सवार राम मिश्रा पुत्र ज्ञानेश्वर मिश्रा, अभिषेक मिश्रा पुत्र ज्ञानेश्वर मिश्रा, समर्थ मिश्रा पुत्र अभिषेक, रजनी मिश्रा पत्नी अभिषेक मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलने ही पनियहवा पीकेट पर तैनात सिपाहियों ने तत्काल एम्वुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां भिजवाया जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर सभी घायलों को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। राम मिश्रा को मुंह व चेहरे पर गम्भीर चोट है जबकि शेष घायलों की स्थिति सामान्य है।

https://twitter.com/news_addaa/status/1603673911514009601?s=20&t=dYI1WP1qbBtmpH5n1_AmLQ

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking