News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar/कुशीनगर: एनएच 28 तिराहे पर गुरुवार की शाम चार वाहनों में हुई टक्कर, कोई हताहत नहीं।

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 3, 2021  |  8:53 AM

710 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar/कुशीनगर: एनएच 28 तिराहे पर गुरुवार की शाम चार वाहनों में हुई टक्कर, कोई हताहत नहीं।

कुशीनगर। मिली जानकारी अनुसार कसया थाना के विशुनपुरा के सामने एनएच 28 तिराहे पर गुरुवार की शाम चार वाहनों में टक्कर हो गई। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। केवल गाड़ियों को नुकसान हुआ।कुछ समय के लिए राजमार्ग पर आवागमन ठप रहा।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी,...

इन दिनों एनएच पर मरम्मत का कार्य चल रहा है। बताया जा रहा है कि एक ही लेन में पश्चिम की ओर जा रही बरातियों से भरी बस को पीछे से आ रहे ट्रक ने साइड से ठोकर मार दिया, जिससे सामने खड़े ट्रक से भिड़ गया। ठोकर लगने से सामने का ट्रक पीछे खड़ी स्कार्पियो से भिड़ा। स्कार्पियो टक्कर के बाद डिवाइडर पर चढ़ गया। स्कार्पियो में सवार दो लोग बाल-बाल बच गए।

चौकी प्रभारी कुशीनगर देव भाष्कर तिवारी ने बताया कि बस में सवार सभी बाराती व स्कार्पियो में सवार व्यक्ति सुरक्षित हैं। गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन शुरू करा दिया गया है।

राज पाठक/न्यूज अड्डा

संबंधित खबरें
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…

कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…

हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…

प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking