News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर : राष्ट्रीय संगोष्ठी में सम्मानित होंगे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व उनके परिजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 30, 2022  |  6:20 PM

796 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर : राष्ट्रीय संगोष्ठी में सम्मानित होंगे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व उनके परिजन
  • पूर्वांचल के सेनानियों के योगदान को राष्ट्रीय फलक पर मिलेगी नई पहचान

कुशीनगर । स्वतंत्रता आंदोलन में गोरखपुर परिक्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की भूमिका विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं आयोजन समिति के सचिव व पूर्व प्रमुख अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद व भारती इतिहास संकलन समिति गोरक्ष प्रांत के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित उक्त राष्ट्रीय संगोष्ठी महिला महाविद्यालय भैंसहा हेतिमपुर में गुरुवार प्रात 11 बजे से दो सत्रों में आयोजित होगी।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

इस संगोष्ठी के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व अति विशिष्ट लोगों को सम्मानित भी किया जाना है इस समारोह की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है श्री पांडेय ने बताया कि समारोह में भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष बालमुकुंद पांडेय मुख्य अतिथि होंगे समारोह की अध्यक्षता ख्यातिलब्ध साहित्यकार आचार्य पंडित रामदेव शुक्ल करेंगे विशिष्ट अतिथि के रूप में कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दुबे व कुशीनगर के विधायक पी एन पाठक भी मौजूद रहेंगे प्रोफेसर सच्चितानंद चौबे पीडीएफ डा मुकेश दुबे सहित अन्य गणमान्य लोग संगोष्ठी में प्रतिभाग करेंगे उन्होंने उम्मीद जताई है कि उक्त संगोष्ठी गोरखपुर परिक्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को राष्ट्रीय फलक पर प्रसारित करने में कामयाब होगी बताते चले कि श्री पांडेय के पिता पंडित दयाशंकर पांडेय जो कार्यक्रम के आयोजक है स्वयं ही स्वतन्त्रता सेनानी के परिजन है.

इनके नाना पूर्व विधायक मंगल उपाध्याय जनपद के प्रमुख फ्रीडम फाइटर थे

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking