हाटा/कुशीनगर। बुधवार को अपराह्न बिहार के बरौनी से एल पी जी गैस का टैंकर न. यू पी 75 ए टी 5132 मे 18 टन एलपीजी गैस कुशीनगर जनपद से होकर नेपाल जा रहा था कि इस दौरान हाटा कप्तानगंज मार्ग पर वार्ड नं दो बस्तापुर गांव के सामने टैंकर से रिसाव होने लगा, जिसको देखकर कुछ युवकों ने टैंकर चालक को वाइक चालको ने सूचना दी। चालक बिनोद ने टैंकर को मुख्य मार्ग से पाच सौ मीटर दूर खेत में खडा कर एक सौ बारह नम्बर पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही एक सौ बारह के साथ पुलिस टीम व अग्नि शमन की गाडी मौके पर पहुची।इस दौरान मौके पर अफरा तफरी का माहौल बना हुआ था। टैंकर चालक ने गैस रिसाव की सूचना गोरखपुर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय को दी लेकिन भारत गैस के क्षेत्रीय कार्यालय से विभागीय अधिकारियों व सुरक्षा दस्ता सूचना के घंटो बाद पहुचा तब तक गैस रिसाव होता रहा और सडक पर आने जाने वाले लोग भयभीत रहे। क्षेत्रीय कार्यालय के टीम ने गैस रिसाव को ठीक किया और फायर ब्रिगेड की टीम ने टैंकर पर पानी की बरसात की सब कुछ दुरुस्त होने के बाद टैंकर नेपाल के लिए रवाना हुआ।
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…