News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: युवती ने किया आत्महत्या, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 21, 2022  |  2:19 PM

1,257 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: युवती ने किया आत्महत्या, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव WhatsApp
Responsive image

साखोपार/कसया।कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सखवनिया बुजुर्ग के बगही टोला में बुद्धवार की सुबह एक युवती ने मानसिक कारणों से परेशान होकर आत्महत्या कर लिया।घर के परिजनों ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दिया।मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आपके लिए और..- सलेमगढ़ में पुलिस की घेराबंदी से घबराए तस्कर, बैरियर तोड़ने...

सखवनिया बुजुर्ग के बगही टोला निवासी मुस्तकीम अंसारी की सबसे बड़ी पुत्री 19 वर्षीय शमा खातून सुबह शौचालय से आने के बाद गले में फाँसी लगा कर आत्महत्या कर ली।शमा की छोटी बहन घर मे गयी तो देखी की शमा दुपट्टे के सहारे पाइप की कुण्डी में लटकी हुई थी।घर से बाहर आकर बच्ची ने अपने घर के लोगों को बताया ।

युवती के घर वालों ने तत्काल कुण्डी से उतारकर घटना की सुचना पुलिस को दिया।मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।युवती के घरवालों के अनुसार उसे शाम को कोई कुछ कहा भी नही था।सुबह शौचालय से आकर ब्रश करने के बाद इस तरह की बात हो गयी।युवती अपने चार बहनो और एक भाई में सबसे बड़ी थी।इस संबंध में एसओ कुबेरस्थान राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुँची थी।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।प्रथम दृष्टया आत्महत्या लग रहा है और घर वालों का यही कहना भी था।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता चल पाएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
हाटा में इस बार सिर्फ 50 दुकानों को मिलेगा पटाखा बिक्री का लाइसेंस, 20 दुकानदारों के सामने खड़ा हुआ संकट
हाटा में इस बार सिर्फ 50 दुकानों को मिलेगा पटाखा बिक्री का लाइसेंस, 20 दुकानदारों के सामने खड़ा हुआ संकट

श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के मैदान में सजेगा पटाखा बाजार, सुरक्षा मानकों का…

सलेमगढ़ में पुलिस की घेराबंदी से घबराए तस्कर, बैरियर तोड़ने में नाकाम; पिकप दुर्घटनाग्रस्त
सलेमगढ़ में पुलिस की घेराबंदी से घबराए तस्कर, बैरियर तोड़ने में नाकाम; पिकप दुर्घटनाग्रस्त

कुशीनगर। जिले में गोवंश तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की सक्रियता के…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने खेत में उतर कर स्वयं कराई धान की क्रॉप कटिंग,एक डिसमिल में मिली 37 किलो उपज
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने खेत में उतर कर स्वयं कराई धान की क्रॉप कटिंग,एक डिसमिल में मिली 37 किलो उपज

हाटा/कुशीनगर । किसानों की फसलों की वास्तविक उत्पादकता का आकलन करने और सरकारी आंकड़ों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking