हाटा में इस बार सिर्फ 50 दुकानों को मिलेगा पटाखा बिक्री का लाइसेंस, 20 दुकानदारों के सामने खड़ा हुआ संकट

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Nov 4, 2026  |  7:25 PM

32 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा में इस बार सिर्फ 50 दुकानों को मिलेगा पटाखा बिक्री का लाइसेंस, 20 दुकानदारों के सामने खड़ा हुआ संकट WhatsApp
Responsive image
  • श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के मैदान में सजेगा पटाखा बाजार, सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य; नियम तोड़ने पर लाइसेंस होगा निरस्त

हाटा, कुशीनगर। दीपावली पर्व को देखते हुए कोतवाली परिसर में बुधवार को पटाखा व्यापारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी आईएएस मयंक त्रिपाठी और क्षेत्राधिकारी कसया अजय कुमार सिंह की मौजूदगी में आयोजित की गयी। अधिकारियों ने शासन की गाइडलाइन से व्यापारियों को अवगत कराते हुए स्पष्ट किया कि इस बार हाटा में श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के मैदान में ही पटाखा बाजार लगाया जाएगा, जहां अधिकतम 50 दुकानों को ही लाइसेंस जारी किया जाएगा।

आपके लिए और..- सलेमगढ़ में पुलिस की घेराबंदी से घबराए तस्कर, बैरियर तोड़ने...

अधिकारियों ने निर्देश दिया कि प्रत्येक दुकान पर अग्निशमन यंत्र (फायर सिलेंडर), 200 लीटर पानी से भरा ड्रम, एक बाल्टी और बालू की व्यवस्था अनिवार्य रूप से रखनी होगी। इसके अलावा प्रत्येक दुकान के बीच कम से कम तीन मीटर की दूरी होनी चाहिए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में तत्काल बचाव कार्य किया जा सके।इस निर्णय से हाटा में पिछले वर्षों में पटाखा बेचने वाले करीब 70 दुकानदारों में से 20 दुकानदारों के सामने संकट खड़ा हो गया है। व्यापारियों ने मांग की है कि सभी को लाइसेंस दिया जाए, जिस पर अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा मानकों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। नियम तोड़ने वालों का लाइसेंस तत्काल निरस्त कर दिया जाएगा।

बैठक में प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह,नगर चौकी इंचार्ज कमलेंद्र सिंह,अजय प्रताप राव सहित अन्य मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी
समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी

कुशीनगर । दीपावली एवं आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

कुशीनगर। नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ…

संगठन के प्रति निष्ठा का मिला इनाम, रत्नेश खरवार बने भाजपा किसान मोर्चा के जिला सोशल मीडिया संयोजक
संगठन के प्रति निष्ठा का मिला इनाम, रत्नेश खरवार बने भाजपा किसान मोर्चा के जिला सोशल मीडिया संयोजक

तमकुहीराज (कुशीनगर)। संगठन के प्रति समर्पण, सक्रियता और लंबे समय से निभाई जा रही…

सलेमगढ़ में पुलिस की घेराबंदी से घबराए तस्कर, बैरियर तोड़ने में नाकाम; पिकप दुर्घटनाग्रस्त
सलेमगढ़ में पुलिस की घेराबंदी से घबराए तस्कर, बैरियर तोड़ने में नाकाम; पिकप दुर्घटनाग्रस्त

कुशीनगर। जिले में गोवंश तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की सक्रियता के…

Advertisement
Coding Addaa Logo

© All Rights Reserved by Codding Addaa 2020