News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: ऐसे शिक्षक से भगवन बचाये! प्रधानाध्यापक ने बच्चों को कड़ी धूप में घण्टो खड़े करने के बाद बेरहमी से की पिटाई, छात्रा बेहोश, अस्पताल में हुई भर्ती

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 27, 2022  |  5:10 PM

2,949 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: ऐसे शिक्षक से भगवन बचाये! प्रधानाध्यापक ने बच्चों को कड़ी धूप में घण्टो खड़े करने के बाद बेरहमी से की पिटाई, छात्रा बेहोश, अस्पताल में हुई भर्ती
  • प्रधानाध्यापक ने बच्चों को कड़ी धूप में घण्टो खड़े करने के बाद बेरहमी से की पिटाई, एक बच्ची सहित दो बच्चे घायल
  • स्कूल के कमरे की खिड़की खोलने से नाराज शिक्षक ने बच्चों को तेज धूप में घण्टो धूप में खड़ा किया, फिर बेरहमी से मारा-पीटा
  • ग्रामीणों ने किया विरोध तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शिक्षक को लिया हिरासत में
  • पुलिस मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई में जुटी

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के भैंसहा गांव के जूनियर हाईस्कूल के कक्ष का खिड़की खोलने से नाराज अपना आपा खो चुके शिक्षक ने कड़ी धूप में लगभग बीस बच्चों को खड़ा कर डंडे से पिटाई कर दी। पिटाई से एक छात्रा बेहोश होकर जमीन पर गिर गयी साथ ही दो बच्चे भी गंभीर चोट लगने से घायल हो गये। घायल बच्चो को सीएचसी तुर्कहां मे भर्ती कराया गया है। मोके पर ग्रामीणों के आक्रोश की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिक्षक को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई में जुटी हुई है।

आपके लिए और..- 34.75 करोड़ की साइबर ठगी का ‘कैश आउट’ नेटवर्क ध्वस्त:...

खड्डा थाना क्षेत्र ग्राम सभा भैसहा के जूनियर हाईस्कूल विद्यालय के छात्रों व पाल्यों के परिजनों के अनुसार स्कूल के प्रधानाध्यापक गणेश प्रसाद बुधवार को लगभग 20 छात्र व छात्राओ को तेज धूप में स्कूल परिसर में लाइन से खड़ा कर दिया। क्रोधित होकर डंडे से पिटाई शुरू कर दी , बच्चों के चीख- पुकार को सुन व देखकर परिजन व आसपास के ग्रामीण जुट गये और अध्यापक का विरोध करते हुए स्कूल का घेराव शुरू कर दिया।सूचना मिलते ही थाने के दो एस आई पहुँच गए तथा आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया। इसी बीच एक बच्ची जमीन पर गिरकर बेहोश हो गयी। उसकी मां चीखने चिल्लाने लगी दो और बच्चों की दशा बिगड़ती देख पुलिस जवानो ने सरकारी गाड़ी से तुर्कहा सीएचसी पहुँचाया।जहां घायल बच्ची का ईलाज चल रहा है। पुलिस ने शिक्षक को हिरासत में लेकर थाने लाई।

खण्ड शिक्षा अधिकारी ने गठित की टीम: खंड शिक्षा अधिकारी खड्डा हिमांशु सिंह के निर्देश पर गठित अध्यापकों की दो सदस्यीय टीम ने स्कूल में पहुँच कर बच्चों एवं अभिवावको से जानकारी एकत्र करने के बाद रिपोर्ट उच्चाधिकारियो को भेजने की बात की है।

घटना के आरोपी शिक्षक गणेश प्रसाद ने कहा कि बच्चे कमरे में आम का छिलका व कागज का टूकड़ा फेके थे इसी को लेकर उनसे पुछताछ व डराया गया है।

बोले थानाध्यक्ष खड्डा: इस संबंध मे प्रभारी निरीक्षक खड्डा धनवीर सिंह ने बताया की शिक्षक को हिरासत में लिया गया है। इनके विरुद्ध मारपीट का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर विवेचना मे अन्य धारा बढ सकती है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चखनी चौराहे की लूट का खुलासा, दो लुटेरे दबोचे; नकदी बरामद
चखनी चौराहे की लूट का खुलासा, दो लुटेरे दबोचे; नकदी बरामद

कुशीनगर । तमकुहीराज पुलिस ने इक्कीस जुलाई को चखनी चौराहे पर हुई लूट की…

ओवरब्रिज के कट पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
ओवरब्रिज के कट पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

कुशीनगर । राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सलेमगढ़ में नव निर्मित ओवरब्रिज के पश्चिमी कट पर…

विभव शर्मा अध्यक्ष तो अभिमन्यु बने महामंत्री
विभव शर्मा अध्यक्ष तो अभिमन्यु बने महामंत्री

खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील कार्यकारिणी खड्डा का द्विवार्षिक चुनाव ब्लाक परिसर…

ऑटो में सफर के दौरान उड़ाया पर्स, बिहार की दो शातिर महिला चोर कप्तानगंज पुलिस के हत्थे चढ़ीं
ऑटो में सफर के दौरान उड़ाया पर्स, बिहार की दो शातिर महिला चोर कप्तानगंज पुलिस के हत्थे चढ़ीं

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने महिलाओं को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking