News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर वासियों के लिए खुशखबरी, 8 अक्टूबर को CM योगी करेंगे मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास

Farendra Pandey

Reported By:

Oct 3, 2021  |  5:55 PM

3,416 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर वासियों के लिए खुशखबरी, 8 अक्टूबर को CM योगी करेंगे मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास

कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। मेडिकल कॉलेज के लिए जनपद वासियों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। 8 अक्टूबर को बहुप्रतीक्षित मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले को यह तोहफा देंगे। उक्त जानकारी भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द मिश्र ने दी।

आज की हॉट खबर- हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस...

उन्होंने कहा कि कुशीनगर की जनता को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कृत संकल्पित हैं। विगत दिनों कप्तानगंज की जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा था कि जल्द ही हम कुशीनगर को भगवान बुद्ध के नाम पर समर्पित एक मेडिकल कॉलेज की स्थापना करने जा रहे हैं। इसका शिलान्यास करने भी वह शीघ्र ही आएंगे।अब इन्तजार की घड़ी समाप्त होने वाली है।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि 8 अक्टूबर 2021 को कुशीनगर मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास के संदर्भ में उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के आगमन की तैयारी बैठक 4 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर जिला कार्यालय पर समय 03 बजे रखा गया है। बैठक में जिला पदाधिकारी, मंडलाध्यक्ष व प्रभारी, मोर्चा के जिला अध्यक्ष व महामंत्री, सांसद, विधायक व पूर्व विधायक, नगर पालिका व नगर पंचायत के अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, क्षेत्र पंचायत प्रमुख, आईटी व सोशल मीडिया के संयोजक एवं जिला में निवास करने वाले क्षेत्रीय पदाधिकारी बैठक में भाग लेंगे।

संबंधित खबरें
रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा
रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित भलुही ग्राम सभा में नवरात्रि के पावन पर्व…

हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार
हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…

आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल
आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल

एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…

कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking