कुशीनगर।
कुशीनगर पुलिस ने जनता का भरोसा एक बार फिर जीत लिया है। जिले के नागरिकों के खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए गए विशेष अभियान में सर्विलांस सेल ने 175 अदद मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत लगभग 40 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा के निर्देश पर सर्विलांस सेल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। टीम ने तकनीकी संसाधनों और निरंतर प्रयास से सफलता हासिल की और शुक्रवार 06 सितंबर 2025 को पुलिस कार्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मोबाइल उनके स्वामियों को लौटाए गए।
मोबाइल बरामदगी का ब्यौरा :
VIVO – 46
REDMI – 30
REALME – 28
OPPO – 15
INFINIX – 14
POCO – 10
MOTOROLA – 10
SAMSUNG – 08
ONE PLUS – 06
TECHNO – 04
IQOO – 03
ITEL – 01
कुल बरामद : 175 मोबाइल, कीमत लगभग 40 लाख रुपये
यहां बताना लाजमी होगा कि इस सफलता के पीछे सर्विलांस सेल की मेहनत रही हैं। उप निरीक्षक शरद भारती, सर्विलांस प्रभारी,कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए शम्मी कुमार,कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए सुशील कुमार सिंह,मुख्य आरक्षी अभिषेक कुमार यादव,मुख्य आरक्षी आतिश कुमार,आरक्षी राहुल यादव,आरक्षी रणवीर सिंह प्रियदर्शी की रोल अहम रही।
एसपी का संदेश
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने कहा – “जनता का विश्वास ही पुलिस की सबसे बड़ी ताकत है। गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी न केवल तकनीकी दक्षता का उदाहरण है, बल्कि पुलिस की प्रतिबद्धता का प्रमाण भी है। भविष्य में भी जनता की समस्याओं के समाधान के लिए इसी तरह के प्रयास लगातार जारी रहेंगे।”
कार्यक्रम में मोबाइल पाकर उनके स्वामी गदगद नजर आए और पुलिस के इस प्रयास की सराहना की।
कुशीनगर। जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक जवान की शर्मनाक और मानवता को…
कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सभा सलेमगढ़ में एक निर्धन एवं आर्थिक…
कुशीनगर । जनपद में आगामी होली, रमजान माह एवं ईद-उल-फित्र को पूर्णतः शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण…
कुशीनगर। जनपद के थाना जटहां बाजार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हिरनहीं बिन टोली में सात…