News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर : गुनाहगारों पर शिकंजा, जनता को भरोसा: डीआईजी ने किया कानून-व्यवस्था समीक्षा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 15, 2025  |  8:18 PM

304 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर : गुनाहगारों पर शिकंजा, जनता को भरोसा: डीआईजी ने किया कानून-व्यवस्था समीक्षा WhatsApp
Responsive image

 

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

कुशीनगर। पुलिस उप महानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र एस. चनप्पा ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा की उपस्थिति में पुलिस कार्यालय सभागार में जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों, क्षेत्राधिकारियों, प्रभारी निरीक्षकों, थानाध्यक्षों एवं शाखा प्रभारियों के साथ कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की गहन समीक्षा बैठक की।

बैठक में आगामी नवरात्रि और अन्य त्यौहारों को शांति, सौहार्द और सुरक्षा के माहौल में सम्पन्न कराने के लिए पुलिस की विशेष रणनीति पर चर्चा हुई। डीआईजी ने निर्देश दिया कि शांति समितियों, संभ्रांत नागरिकों, डिजिटल वॉलंटियर्स और नागरिक सुरक्षा संगठन के सदस्यों को सक्रिय सहयोग के लिए जोड़ा जाए।

डीआईजी ने स्पष्ट कहा कि हत्या, लूट, डकैती, दुष्कर्म, दहेज हत्या, नकबजनी, चोरी और वाहन चोरी जैसे गंभीर अपराधों पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई अनिवार्य है। अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर पूर्ण रोक लगे। पशु तस्करी करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चले।बैंक और सहज जनसेवा केंद्रों की सुरक्षा हेतु नियमित चेकिंग हो। गैंगेस्टर एक्ट के अंतर्गत लंबित गम्भीर मामलों को शीघ्र निस्तारित किया जाए।

उन्होंने बताया कि टॉप-10 अपराधियों, वांछित अभियुक्तों और जमानत पर बाहर आए अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए।

डीआईजी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि थानों पर आने वाले फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए, सौम्य व्यवहार अपनाया जाए और त्वरित समाधान किया जाए।
महिला अपराधों पर अंकुश लगाने, महिलाओं की सुरक्षा और सहायता सुनिश्चित करने के लिए मिशन शक्ति और एंटी-रोमियो स्क्वॉड को सक्रिय करने का आदेश दिया गया। साथ ही साथ सोशल मीडिया पर भ्रामक और गलत सूचना फैलाने वालों पर तत्काल और कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी मुख्य बाजारों, मार्गों, चौराहों और हाइवे पर रात्रि गश्त और प्रभावी चेकिंग अनिवार्य की गई।

प्रशासनिक पारदर्शिता के क्रम उन्होंने कहा कि शासन, न्यायालय और उच्च अधिकारियों के आदेशों का शत-प्रतिशत पालन हो। IGRS पोर्टल पर आने वाले शिकायती पत्रों की निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध निस्तारण किया जाए। बीट प्रभारी व आरक्षी नियमित रूप से बीट में भ्रमण कर लोगों से संवाद करें और उपयोगी सूचनाएँ उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराएं।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार, सभी क्षेत्राधिकारी, राजपत्रित अधिकारी, शाखा प्रभारी, प्रधान लिपिक व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking