News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: ज्ञान प्रकाश अध्यक्ष व दीनदयाल महामंत्री हुए निर्वाचित 

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 20, 2022  |  8:17 PM

855 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: ज्ञान प्रकाश अध्यक्ष व दीनदयाल महामंत्री हुए निर्वाचित 

कसया/कुशीनगर। कुशीनगर सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन कसया के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर  ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव  ,महामंत्री  दीनदयाल मल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष  शिव शंकर यादव , कनिष्ठ उपाध्यक्ष सौरव कुमार  ,वीरेंद्र तिवारी , आनंद मणि ,कोषाध्यक्ष प्रशांत कुशवाहा , संयुक्त मंत्री पुस्तकालय रामाश्रय श्रीवास्तव  प्रशासन सत्येंद्र कुमार द्विवेदी , सूचना प्रसारण विनय कुमार सिंह  एवं अन्य सभी निर्वाचित वरिष्ठ व कनिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के पदों पर निर्वाचित हुए ।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

कुशीनगर बारऐशोसिएशन दिवानी न्यायालय कसया का चुनाव मंगलवार को संपन्न हुआ l चुनाव में ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव अध्यक्ष व दीन दयाल मल्ल महामंत्री निर्वाचित हुए l विदित हो कि प्रत्येक वर्ष बार ऐशोसिएशन का चुनाव संपन्न कराकर    अधिवक्ता पदों पर निर्वाचित किये जाते है l इस वर्ष भी बार का यह चुनाव  काफ़ी गहमा -गहमी के बीच संपन्न हुआ l चुनाव में खड़े हुए प्रत्याशी महीनों पहले से अधिवक्ताओ के बीच अपना सम्बन्ध बनाने व वोट के लिये संघर्ष करतें रहे l मंगलवार  को हुए इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिये ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव व अरविन्द कुमार पाठक खड़े हुए थे तो वही महामंत्री पद के लिये दीनदयाल मल्ल व ज्ञान प्रकाश द्विवेदी खड़े रहे l चुनाव का कुल मत 354 था, जिसमे से कुल 344 वोट पड़े l अध्यक्ष पद के लियेi अरविन्द पाठक को 140 वोट व ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव को 202वोट प्राप्त हुआ l इस प्रकार श्री श्रीवास्तव 62मतों से विजयी घोषित हुए l महामंत्री पद के लिये दीनदयाल मल्ल इस मौके पर वर्त्तमान अध्यक्ष ओमप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि  आशा और विश्वास है की नई कार्यकारिणी अधिवक्ता हित संघ  में एक अनूठा उदाहरण पेश करते हुए मील का पत्थर साबित होगी। मेरे तरफ से व मेरी कार्यकारिणी के तरफ से वर्तमान कार्यकारिणी की तरफ से सभी लोगों को शुभकामनायें दी।निर्वाचित अध्यक्ष श्री श्रीवास्तव ने कहा कि अधिवक्ताओ के हित को ध्यान में रखकर ही कोई भी कार्य किया जाएगा l अधिवक्ता हित हमारे लिये सर्वोपरि है l महामंत्री पद पर निर्वाचित श्री मल ने कहा कि अधिवक्ताओ की समस्याओ का निराकरण किया जाएगा l

निर्वाचक मंडल में एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन  सुरेश पांडे  ,महामंत्री संजय सिंह बघेल  ,रविंद्र मणि  ,अशोक कुमार राय , सुभाष उपाध्याय  ,राकेश तिवारी  ,अरविंद कुमार द्विवेदी , विवेक सिंह , जय प्रकाश यादव , पुनीत श्रीवास्तव  एवं विनय मणि त्रिपाठी द्वारा सकुशल चुनाव संपन्न कराया गया l इस अवसर पर न्यायालय के समस्त अधिवक्ता मौजूद रहे l 

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking