कसया/कुशीनगर। नगरपालिका परिषद कुशीनगर अंतर्गत वार्ड संख्या 17 मणिपुरम नगर (परसौनी मुकुंदहा टोला सकट बाबू) में एक किशोर की मौत की जानकारी होते स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया और आरआरटी टीम मौके पर पहुंची और 24 लोगों का आरटीपीसीआर जांच किया।
वार्ड वासी सूरज प्रसाद पुत्र रामेश्वर प्रसाद उम्र 15 वर्ष की बीती रात अज्ञात बीमारी से मौत हो गई। जिसकी सूचना मिलते ही बुधवार को सीएचसी अधीक्षिका डा. नीलकमल व आर आर टी टीम के नोडल अधिकारी डा. अशुतोष पाण्डेय के निर्देश पर चिकित्साधिकारी डा. संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम वार्ड में पहुंची और कोविड – 19 महामारी को देखते हुए मृतक के परिजनों व आस पास के लोगों का आरटीपीसीआर जांच किया गया। डा. सिंह ने वार्ड वासियों को दूसरी डोज का टिका लगवाने, साफ सफाई, मास्क प्रयोग, सोसल डिस्टेंस की सलाह दी।
साथ ही किसी भी तरह की परेशानी होने पर स्वास्थ्य। विभाग को सूचित करने की सलाह दी। इस दौरान डा. सावित्री सिंह, एलटी सच्चिदानंद तिवारी, फिजियोथेरेपिस्ट विंरेंद्र कुमार शर्मा, एएनएम मीरा दुबे टीम में शामिल रहे।
कुशीनगर। सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप में…
कुशीनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर सलेमगढ़ में निर्माणाधीन ओवरब्रिज लोगों के लिए सुविधा से ज्यादा…
बारिश ने बिगाड़ा मेले का मिजाज, उत्साहित बच्चों में हुई निराशा खड्डा, कुशीनगर। विकास…
आपके लिए और..- 10 घंटे में 17 बार जाम! सलेमगढ़ में विकास की...…