कसया/कुशीनगर। नगरपालिका परिषद कुशीनगर अंतर्गत वार्ड संख्या 20 शहीद भगत सिंह नगर (रामनगर) स्थित नव निर्मित शिव मंदिर परिसर में पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने मजदूरों में कम्बल और राशन का वितरण किया।
वार्ड वासी व टूटिस्ट गाइड मनोज कुमार प्रजापति द्वारा शिव मंदिर में काम करने वाले मजदूरों के लिए ठण्ड से बचाव के लिए कम्बल और राशन की व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री त्रिपाठी ने कहा कि कड़ाके की पड़ रही ठण्ड में जरूरतमन्दों की मदद करना नेक और सराहनीय कार्य है। हमें हर वक्त समाज की मदद को आगे आना चाहिए। यही मानवीय गुण है। श्री मनोज ने कहा कि मेरे द्वारा लोगों की सेवा कार्य चलता रहेगा।
इस अवसर पर किशोर निषाद, बाबूराम प्रजापति, पत्रकार राजेन्द्र शर्मा, मुकेश, नितेश, धनंजय, संजीत, सत्यम, प्रेम आदि मौजूद रहे।
बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…
ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…