कसया/कुशीनगर। श्रीराम जानकी मठ में भारतीय जनता पार्टी द्वारा सोमवार को आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह और होली मिलन कार्यक्रम आयोजित कर एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई दी गयी।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुशीनगर के नव निर्वाचित विधायक पीएन पाठक ने सभी से मिलकर होली पर्व की बधाई दी।
सम्मान समारोह व होली मिलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुशीनगर विधायक पीएन पाठक ने कहा कि कार्यकर्ताओं के अपार प्यार व समर्थन से सफलता मिली है। विधानसभा के चौमुखी विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोडी जाएगी। उन्होंने दो बर्षों बाद कोरोना से पीछा छोड़ने का जिक्र करते हुए भाईचारे के साथ होली पर्व मनाने की अपील की।
इस दौरान अनिल प्रताप राव,रामायण कुशवाहा,सुमित त्रिपाठी, राज पाठक,रवि पांडे,किरन सिंह,चंद्रप्रभा पांडे,ओम प्रकाश वर्मा,ओम प्रकाश जायसवाल,सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कुशीनगर। थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र में बीते दिनों युवक रोहित खरवार की चाकू से गोदकर…
फाजिलनगर। जिस ऐतिहासिक पाठशाला ने कभी क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली विभूतियों को प्राथमिक…
हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…
हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…