News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: शिकारियों ने नीलगाय का किया शिकार, मौके पर पहुची वन विभाग की टीम!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 10, 2022  |  8:22 PM

710 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: शिकारियों ने नीलगाय का किया शिकार, मौके पर पहुची वन विभाग की टीम!

नेबुआ नौरंगिया/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मिठहा माफी के राजस्व गांव डगरहा के सरेह में शिकारियों द्वारा वन्य जीव नीलगाय का शिकार किये जाने का मामला प्रकाश में आया है।ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम के मौके पर पहुचते ही शिकारी भाग निकले जबकि वन विभाग की टीम नीलगाय का सर,अवशेष मांस तथा शिकार में उपयुक्त हथियार बरामद कर अग्रिम कार्यवाई में जुटी हुई है।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी,...

उक्त गांव के सरेह में शिकारियों द्वारा वन्य जीव नीलगाय का शिकार कर आपस मे मांस का बंटवारा किया जा रहा था कि इसकी भनक ग्रामीणों को लग गई जिसकी सूचना उन्होंने वन विभाग और स्थानीय पुलिस को दी।सूचना के घण्टो बाद भी पुलिस नही पहुंच सकी।सूचना पर कुछ देर बाद बन बिभाग के बिट प्रभारी बाबूराम वनमाली संतोष राय व पारस के साथ मौके पर पहुचते ही शिकारी भाग निकले तथा वन विभाग की टीम नीलगाय के अवशेष मांस सहित शिकार में उपयुक्त हथियार को कब्जे में ले अग्रिम कार्रवाई में जुटे हुए है।इसी कड़ी में पहले पहुचे दोनों मालियों से शिकारियों की झड़प भी हुई बताया जा रहा है।

इस सम्बंध में बिट प्रभारी बाबूराम ने बताया कि नीलगाय के अवशेष तथा शिकार में उपयुक्त हथियार कब्जे में ले लिया गया है उच्चाधिकारियो को सूचना दे दी गई है आगे की कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित खबरें
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…

कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…

हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…

प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking