हाटा/कुशीनगर। हाटा कोतवाली क्षेत्र के गांव लालीपार मे एक ईट उद्योग भठ्ठे पर काम करने वाले दो मजदूर जो पति-पत्नी है आज दिन मे लगभग एक बजे आपस मे झगड़ा करके लालीपार के दहाड़ क्षेत्र मे मौन नाले के किनारे एक साथ शीशम के पेड़ से फांसी लगाकर झूल गये। जिसमे पत्नी की मौत हो गयी तथा उसके पति का इलाज जिला अस्पताल मे चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार बिहार पश्चिमी चम्पारण के बगहा निवासी अरबिंद उम्र 25 वर्ष जो अपनी पत्नी निर्मला उर्फ सीमा उम्र 21 वर्ष के साथ एनकेडी ईट भठ्ठा लालीपार पर बतौर मजदूर काम करते थें। आज दिन लगभग 1 बजे उक्त दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिससें खफा होकर पत्नी निर्मला ने कहा कि अपना बेल्ट दो हम फांसी लगाकर मर जायेगें जिस पर पति ने अपना बेल्ट उसे दे दिया और यह कहते हुए कि मै भी तुम्हारे साथ फांसी लगाकर मर जाउंगा। पत्नी के पिछे-पिछे चल दिया दोनों एक साथ उक्त स्थान पर पहुंचे तथा पत्नी ने बेल्ट से गला कस कर शीशम के पेड़ से झूल गयी तथा उसका पति भी गमछे को फंदा बनाकर बगल मे झूल गया लेकिन झूलने के दौरान उसका गला तो कसा लेकिन कुछ समय बाद गमछा फट कर टूट जाने के कारण वह जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया। खेत मे काम करने गये लोगों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे मे लेकर पीएम हेतु भेजा दिया तथा उसके पति को गम्भीर हालत मे जिला अस्पताल भेजवाया जहां उसका उपचार चल रहा है।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…