News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: विधायक बना तो आमजन की समस्याओं का करूंगा समाधान- कौस्तुभ नारायण मिश्रा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 18, 2021  |  4:33 PM

689 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: विधायक बना तो आमजन की समस्याओं का करूंगा समाधान- कौस्तुभ नारायण मिश्रा WhatsApp
Responsive image

कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। अगर मुझे भारतीय जनता पार्टी ने कुशीनगर विधानसभा 333 से चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी बनाती है तो आम जनता के आशीर्वाद से विधायक बनकर एक मानदंड तय करूंगा कि विधायक कैसा होना चाहिए मैं पब्लिक के बीच में जाऊंगा और उनकी समस्याओं के समाधान का हर तरह का प्रयास करूंगाl उक्त बाते बुद्ध पीजी कॉलेज मे भूगोल विभाग के प्रोफेसर डॉ. कौस्तुभ नारायण मिश्र ने एक पत्रकार वार्ता मे कहीं l श्री मिश्र ने आगे कहा कि जनता के कल्याण के लिए चलने वाली सरकारी योजनाएं, बच्चों, बच्चियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक और सामाजिकता पर ध्यान दूंगा ताकि हर वर्ग का विकास हो। श्री मिश्र ने बताया कि वह बचपन के दिनों से संघ से जुड़े हुए हैं और संघ से उनको संस्कार, शिक्षा भी मिली है। उनका क्षेत्र भूगोल का है और इसमें विषय के साथ प्रयोग भी है इसलिए आम जनता के बीच में जाना पड़ता है उन्होंने कहा कि अब तक विधानसभा क्षेत्र के 50हजार लोगों से मिलकर मैंने भाजपा के मेनिफेस्टो का पत्रक बाटा है अगले 15 दिसंबर तक एक लाख लोगों से संपर्क करने का मेरा लक्ष्य है। उन्होंने यह भी कहा कि जनप्रतिनिधियों को बिना फोन या बिना पढ़े लिखे लोगों से संपर्क कर उनकी समस्याओं को सुलझाना होगा। विधायक को बहुत सुरक्षा के बीच आमजन में जाने के बजाय भय कम करना होगा। उन्होंने जेम्स वाट व न्यूटन का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि उनके अनुभव के पहले की क्रिया वही थी लेकिन उनको भाप और सेव का गिरना सोंच में डाल दिया और उन्हें ज्ञान प्राप्त हुआ। भारतीय जनता पार्टी संघ से जुड़ी हुई संस्कारी संगठित और विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में देश का बड़ी तेजी से विकास हो रहा है। कहा की समाज निर्माण में युवाओं की अग्रणी भूमिका है निर्वहन करना होगा और सुंदर समाज का निर्माण हो सके।

आपके लिए और..- थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल

छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…

थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत
थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत

बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…

त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी
त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी

पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

जुआ खेलते 13 जुआरी धराए
जुआ खेलते 13 जुआरी धराए

हाटा, कुशीनगर, कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking