News Addaa WhatsApp Group Join करें

Cyber Crime Kushinagar News/कुशीनगर: अगर आप भी ऑनलाइन फ्रॉड के शिकार हैं? तो कहां करें शिकायत,कैसे मिलेगी राहत!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 6, 2022  |  2:06 PM

1,164 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Cyber Crime Kushinagar News/कुशीनगर: अगर आप भी ऑनलाइन फ्रॉड के शिकार हैं? तो कहां करें शिकायत,कैसे मिलेगी राहत! WhatsApp
Responsive image
  • थानों पर शुरू होगा जागरूकता कार्यक्रम- एसपी धवल जयसवाल
  • साइबर धोखाधड़ी से पीड़ितों के लिए 1930 हेल्पलाइन
  • खाते से गायब हों रुपये तो करिये 1930 पर काल

सुरेंद्र नाथ द्विवेदी/राज पाठक

कुशीनगर। ऑनलाइन गतिविधियां बढ़ने के साथ ही धोखाधड़ी के मामलों में भी काफी बढ़ोतरी हुई है. दरअसल ऐसे मामले भी सामने आ रहे हैं, जिसमें ग्राहक के पास मैसेज आता है कि, आपके बैंक खाते से इतना अमाउंट निकाला गया है, लेकिन यह पैसे आपके द्वारा नहीं निकाले गए है, तो ऐसे में परेशान होना लाजमी है. इन परिस्थितियों में घबराने के बजाय आपको क्या-क्या करना चाहिए, इन बातों को जान लें।

आपके लिए और..- मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने...

क्या है सावधानियां

अगर आपकी गलती नहीं है, और आपके अकाउंट से किसी ने धोखा करते हुए पैसे निकाले हैं, तो समय पर शिकायत और कुछ जरूरी स्टेप्स को फॉलो करते हुए आपको अमाउंट वापस मिल जाएगा.
कुशीनगर पुलिस साइबर अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए लोगों से समय पर सूचना देने की अपील करते हुए कह रही है कि रुपये खाते से निकाले जाने के मामले में यदि तत्काल सूचना दें तो खाते से रुपये ट्रांसफर नहीं होगे तथा खाताधारक का नुकसान होने से बच जाएगा,लाटरी, सामान की डिलीवरी, रिचार्ज या किसी आफर के झांसे फंसाकर अगर साइबर अपराधी आपके बैंक खाते से रुपये निकालते हैं तो बिना देरी किए हेल्पलाइन नंबर 1930 पर फोन करें। इससे आपकी रकम अपराधी के खाते में ट्रांसफर नहीं हो पाएगी, बाद में आपको वापस मिल जाएगी।

जागरूकता है रास्ता

साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुलिस अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर रही है। विशेषज्ञों की टीम बता रही है कि खाते से रुपये कटते ही 1930 पर फोन करना चाहिए। सूचना देने में जितनी शीघ्रता की जाएगी, रुपये वापस पाने की उम्मीद उतनी ही अधिक रहेगी। कई बार सूचना देने में पीड़ित अनावश्यक देरी करते हैं, इससे दिक्कत आती है। इस बात का ध्यान रखें कि बैंक में खाता खोलते समय ही आवश्यक जानकारी और कागजात लिए जाते हैं। अनजान व्यक्ति अगर बैंक या एटीएम से जुड़ी गोपनीय जानकारी मांगता है तो बिल्कुल न दें। इसी तरह अनजान व्यक्ति से इंटरनेट मीडिया पर दोस्ती करने से भी बचें। राज्य तथा केंद्र सरकार की नौकरी के लिए आवेदन करने पर निर्धारित शुल्क के अलावा कोई धन नहीं मांगा जाता है। स्कूल, कालेज तथा निजी व सरकारी प्रतिष्ठानों में विशेषज्ञों की टीम लोगों को जागरूक कर रही है। अब थाना स्तर पर भी लोगों को जागरूक करने का कार्यक्रम शुरू होने वाला है।

न्यूड वीडियो, लोन एप से ठगी का ट्रेंड: इस समय वाट्सएप पर वीडियो काल करके न्यूड वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने, मैट्रीमोनियल वेबसाइट के द्वारा फोटो लेकर और लोन एप से गोपनीय जानकारी लेकर ठगी का ट्रेंड चल रहा है। ऐसे में लोगों को साइबर अपराधियों के झांसे व प्रलोभन से बचना चाहिए, ताकि वह ठगी का शिकार न हों।

क्या कहते है पुलिस अधीक्षक धवल जयसवाल: एसपी धवल जायसवाल का कहना है, कि जागरूकता से ही साइबर अपराध की घटनाओं को रोका जा सकता है। अभियान चलाकर पुलिस टीम द्वारा नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है। नागरिक जरूरी बातों का ध्यान रखें, जिससे कि उनकी पूंजी सुरक्षित रहे। कुशीनगर पुलिस आपकी सेवा के लिये सदैव आपके साथ है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking