News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: पशु आहार के ट्रक में छुपा ले जा रहे थे 11 लाख की अवैध शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Sanjay Pandey

Reported By:

May 27, 2023  |  5:10 PM

31 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: पशु आहार के ट्रक में छुपा ले जा रहे थे 11 लाख की अवैध शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
  • खड्डा पुलिस टीम ने की अंग्रेजी शराब के खेप की बड़ी बरामदगी, एक तस्कर गिरफ्तार
  • 11लाख कीमत के पंजाब निर्मित मैकडावल की 8892 सीसी शराब बरामद

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा पुलिस टीम ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान एक पशु आहार लदी डीसीएम ट्रक में छिपाई गई पंजाब निर्मित 8892 शीशी अंग्रेजी शराब के साथ एक अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

आज की हॉट खबर- ‘मैं IFS अधिकारी हूं’ कहकर करता था ठगी, फर्जी आईडी-मोहर...

प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक शर्मा सिंह यादव, एसआई जियेलाल कन्नौजिया, हेड कांस्टेबल रमेशचंद्र यादव, दीपू कुंवर सिपाही शशिकेश गोस्वामी, अवनीश सिंह, सचिन कुमार एवं चन्दन यादव द्वितीय मुखबिर की सूचना पर सालिकपुर पुलिस चौकी के पास वाहनों के सघन चेकिंग अभियान में जुटे हुए थे कि एक चण्डीगढ़ नम्बर का डीसीएम आते देख रोककर तलाशी ली तो पुलिस टीम ने पशु आहार से ढकी बोरियों के बीच छिपाकर रखी 8892 पंजाब निर्मित अंग्रेजी मैकडावेल शराब कीमत लगभग 11 लाख एवं 52 बोरी पशु आहार कीमत 1लाख के साथ डीसीएम ट्रक कीमत लगभग 20 लाख (कुल 32 लाख कीमत) के सामान बरामद करते हुए अन्तर्राज्यीय तस्कर शहनवाज खान पुत्र अब्दुल रसीद निवासी गढ़रौली मक्सी थाना गढरौली जनपद शाजापुर, मध्यप्रदेश को गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध 63/72 आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। खड्डा पुलिस ने छ: माह के भीतर दूसरी बार शराब की दूसरी बड़ी खेप बरामद किया है। सीओ संदीप वर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी है।

संबंधित खबरें
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश

सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…

सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान
सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान

नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन  सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से  प्राथमिक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking