News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: टीम वर्क की तरह कार्य कर जनपद के रैंक को बनाएं बेहतर- डीएम

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 13, 2022  |  8:25 PM

543 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: टीम वर्क की तरह कार्य कर जनपद के रैंक को बनाएं बेहतर- डीएम

साखोपार/कुशीनगर।मुख्यमंत्री के 37 महत्वपूर्ण बिंदु प्राथमिकता विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम ने की।उक्त बैठक में विभिन्न विभागों के प्राथमिकता वाले कार्यों की समीक्षा हुई।

आपके लिए और..- बांध टूटने से श्रीपत नगर में घुसा बाढ़ का पानी,...

इस क्रम में विद्युत विभाग, पशुपालन, जिला पंचायत राज, स्वास्थ्य, जिला पूर्ति, जिला प्रोवेशन, आईसीडीएस, श्रम, उद्योग, लोक निर्माण विभाग, समाज कल्याण, गन्ना, कौशल विकास आदि विभागों की विभागीय कार्यो की प्रगति की समीक्षा की गई। सभी संबंधित विभागाध्यक्षों से लक्ष्य के सापेक्ष हुई प्रगति के बारे में ब्यौरा जिलाधिकारी ने लिया।जिन विभागों की लक्ष्य के सापेक्ष धीमी/कम प्रगति थी उनको जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश देते हुए ससमय लक्ष्य प्राप्ति हेतु निर्देशित किया।

इस क्रम में जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को लक्ष्य प्राप्ति हेतु उठाए जाने वाले कदम के बारे में सलाह भी दी। कुछ विभागों को यह भी बताया कि जहां कार्य ठेकेदार के माध्यम से करवाया जा रहा है और ठेकेदार का सहयोग नहीं मिल रहा है तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जाए। किसी विभाग में कोई मामला लंबित ना रहे। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि जनपद की रैंक में सुधार लाया जाए और जनपद की रैंक में सुधार तब आएगा जब आप सभी लोग एक टीम वर्क की तरह कार्य करेंगें। उन्होंने रैंकिंग के संबंध में संबंधित प्रारूप को विभागीय अध्यक्षों को स्वयं के स्तर से देखने की सलाह दी। आई जी आर एस के मामले को लेकर जिलाधिकारी ने कहा कि इस मुद्दे पर शासन काफी गंभीर है।कोई भी प्रकरण लंबित ना हो। समस्या का गुणवत्तापूर्ण और त्वरित निस्तारण किया जाए। सभी विभागाध्यक्ष आइजीआरएस पोर्टल को नियमित तौर पर स्वयं चेक करें। और सभी संबंधित विभाग अपने कार्य संबंधित डाटा की फीडिंग समय से करें।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया, जिला पंचायत राज अधिकारी अभय यादव, डीसी मनरेगा राकेश सिंह, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत विंध्याचल कुशवाहा, राष्ट्रीय अर्थ एवं संख्याधिकारी मो0 नासेह व सभी संबंधित जनपद स्तरीय अधिकारियों की मौजूदगी रही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोल एवं तार टूट कर गिरा तीन गांवों की विद्युत आपूर्ति 40 घण्टे से बाधित
पोल एवं तार टूट कर गिरा तीन गांवों की विद्युत आपूर्ति 40 घण्टे से बाधित

मथौली बाजार कुशीनगर, विद्युत उपकेंद्र सोहसा मठिया से होने वाली विद्युत आपूर्ति ग्राम सभा…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने लगाया चौपाल, बीडीओ से तीन दिन में जवाब तलब
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने लगाया चौपाल, बीडीओ से तीन दिन में जवाब तलब

हाटा, कुशीनगर। टीकरी ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय परिसर में सोमवार को गांव की…

बांध टूटने से श्रीपत नगर में घुसा बाढ़ का पानी, सांसद ने लिया जायजा
बांध टूटने से श्रीपत नगर में घुसा बाढ़ का पानी, सांसद ने लिया जायजा

सांसद ने डीएम संजय चौहान से दूरभाष पर की वार्ता, बाढ़ पीड़ितों को न…

बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी

दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking