कसया/कुशीनगर। भारत की मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़े किसान सभा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने तीनों कृषि कानूनों की वापसी की खुशी में विजय दिवस मनाया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
सभा के राज्य कमेटी सदस्य का. अयोध्यालाल श्रीवास्तव ने कहा कि किसान विरोधी कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का लम्बा किंतु शांतिपूर्ण आंदोलन चला जो देश के इतिहास में पहली बार हुआ। इस आंदोलन को विभिन्न संगठनों का भरपूर सहयोग मिला और 700 किसानों के बलिदान व आंदोलन के दबाब में सरकार को झुकना पड़ा औऱ तीनो कृषि बिल वापस लेना पड़ा। इस आंदोलन में मीडिया और पत्रकार बंधुओ का योगदान देश की दिशा व दशा बदलने के लिए महत्वपूर्ण रही।
इस दौरान किसान नेता विभूति चौहान, महमूद अंसारी, गेंदा सिंह, इदरीश, दल्लू यादव रामनरेश यादव, इंद्रासन भगत, राम बहाल सिंह, जवाहर शर्मा, केदार सिंह उपस्थित रहे।
रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…
रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…
तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…
कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…