News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर का हाईवे बन गया लक्ज़री बसों का “रेस ट्रैक”! 98 बार चालान के बाद भी फर्राटे भर रही बसें, परिवहन विभाग की मिलीभगत से खुला भ्रष्टाचार का राज

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 18, 2025  |  11:33 AM

446 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर का हाईवे बन गया लक्ज़री बसों का “रेस ट्रैक”! 98 बार चालान के बाद भी फर्राटे भर रही बसें, परिवहन विभाग की मिलीभगत से खुला भ्रष्टाचार का राज
कुशीनगर। अब ये कहने में कोई हिचक नहीं कि लक्ज़री बसों का नेटवर्क संभागीय परिवहन अधिकारी की नाक के नीचे खुलकर दौड़ रहा है। सरकार का स्पष्ट आदेश है कि जो वाहन बार-बार चालान हो चुके हों, उन्हें जब्त कर थाने में रखा जाए जब तक कि सभी चालान निपटा न दिए जाएं। लेकिन जमीनी हकीकत सरकार की मंशा से एकदम उलट है।
सूत्रों के मुताबिक, यात्री कर अधिकारी और उप संभागीय परिवहन अधिकारी की “युगलबंदी” भ्रष्टाचार की गंगोत्री में गोता लगाकर हाईवे पर दर्जनों बसों और ट्रकों को खुली छूट दे रही है।
👉 गोरखपुर परिवहन कार्यालय में पंजीकृत एक बस 20 बार चालान हो चुकी है।
👉 वहीं, गोपालगंज परिवहन दफ्तर की एक अन्य बस पर 98 बार चालान होने के बावजूद वह धड़ल्ले से हाईवे पर दौड़ रही है।
ये तो सिर्फ बानगी है… असली किस्से और भी लंबे हैं। खबर के साथ चालान का स्क्रीनशॉट भी दिया जा रहा है, जिसे सूत्रों ने उपलब्ध कराया है।
भ्रष्टाचार की इस गंगोत्री में परिवहन विभाग के कारनामों की पूरी सूची पाठकों के सामने लाने का सिलसिला जारी रहेगा।

“चालान का खेल – कानून का मज़ाक”

  • सरकार का आदेश: चालान क्लियर किए बिना वाहन जब्त रहें।
  • हकीकत: दर्जनों बसें-ट्रक चालान के बोझ तले दबे होने के बाद भी फर्राटे भर रहे।
  • गोरखपुर रजिस्ट्रेशन वाली बस: 20 बार चालान।
  • गोपालगंज रजिस्ट्रेशन वाली बस: 98 बार चालान।
सवाल: अगर चालान के बाद भी सड़क पर दौड़ रहीं बसें… तो फिर कानून किसके लिए?

आपके लिए और..- दुष्कर्म के आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने 50 घंटे में...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुष्कर्म के आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने 50 घंटे में दबोचा
दुष्कर्म के आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने 50 घंटे में दबोचा

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग स्थित रविदास नगर की महिला से दुष्कर्म…

कलाई पर सजी राखी, दिल में सुरक्षा का संकल्प… जीआरपी के जवान बने बहनों के ‘भाई’
कलाई पर सजी राखी, दिल में सुरक्षा का संकल्प… जीआरपी के जवान बने बहनों के ‘भाई’

गोरखपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर गोरखपुर रेलवे स्टेशन का यात्री हाल उस समय…

चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी

कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद
तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking