खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र नौतार जंगल मौजे में खेत के किनारे खड़ी एक बाइक को गुरुवार की सुबह लगभग 10 बजे चोरी कर भाग रहे चोर की करतूत संयोगवश सड़क किनारे रील बना रही एक युवती के मोबाइल कैमरे में कैद हो गई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पूरे इलाके में इसकी चर्चा तेज हो गई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चोर खेत के पास खड़ी बाइक लेकर तेजी से भाग रहा था। उसी समय सड़क किनारे एक युवती मोबाइल से रील बना रही थी। रील रिकॉर्ड होने के दौरान बाइक लेकर गुजरता चोर भी वीडियो में साफ दिखाई दे गया। बाद में जब गांव के लोगों द्वारा वीडियो देखा गया तो उसमें संदिग्ध युवक उक्त बाइक को पनियहवा -खड्डा से मार्ग लेकर भागता नजर आया। पीड़ित वाहन को बंधक रूप में रखे स्वामी दिवाकर यादव पुत्र दयानंद निवासी बोधीछपरा थाना हनुमानगंज ने पुलिस को सूचना दिया है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस ने भी इसे गंभीरता से लिया है। पुलिस रील में दिखाई दे रहे युवक की पहचान करने तथा वीडियो के आधार पर बाइक चोर तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि आधुनिक तकनीक और मोबाइल कैमरे अब अपराधियों के लिए बड़ी चुनौती बनते जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और उपलब्ध वीडियो सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।
कुशीनगर। खाकी वर्दीधारियों की जिम्मेदारी, थाने की कार्यप्रणाली और फरियादियों की समस्याओं को सुनने…
कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य…
मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…