News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: मिट्टी को स्वस्थ रखो तभी आप स्वस्थ रहोगे -स्वतंत्र देव सिंह

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 12, 2022  |  4:45 PM

503 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मिट्टी को स्वस्थ रखो तभी आप स्वस्थ रहोगे -स्वतंत्र देव सिंह
  • प्रदेश अध्यक्ष भाजपा, मंत्री जल विभाग सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, नियंत्रण परती भूमि विकास,लघु सिंचाई, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जल आपूर्ति विभाग उत्तर प्रदेश स्वतंत्र देव सिंह ने कुशीनगर जनपद के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया l

कुशीनगर। प्रदेश अध्यक्ष भाजपा, मंत्री जल विभाग सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, नियंत्रण परती भूमि विकास,लघु सिंचाई, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जल आपूर्ति विभाग उत्तर प्रदेश स्वतंत्र देव सिंह के द्वारा ग्राम पंचायत प्रसादपुर, विकास खंड पडरौना में निर्माणाधीन अमृत सरोवर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अमृत सरोवर में उन्होनें श्रम दान भी किया। मंत्री स्वतंत्र देव द्वारा सरोवर तट पर वृक्षारोपण भी किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए उन्होनें बताया कि बैंक खाता , प्रधानमंत्री बीमा योजना,स्वच्छता, शौचालय, गैस कनेक्शन, आयुष्मान कार्ड, पी एम किसान निधि योजना ये सब प्रधानमंत्री जी की सोच है।

आपके लिए और..- बेडशीट के थान से निकली ‘बंटी-बबली’ शराब, चौकी प्रभारी की...

उन्होनें कहा कि आने वाली पीढ़ी को शुद्ध हवा, शुद्ध पानी मिले। खुशहाली देने वाले नेता के रुप में प्रधानमंत्री को व्याख्यायित करते हुए उन्होनें कहा कि गांव की आने वाली पीढ़ी को बचाना है। मिट्टी को स्वस्थ रखो तभी आप स्वस्थ रहोगे और घर का आंगन स्वस्थ रहेगा गोबर की पुताई से। करोड़ो की बिल्डिंग में लड़का शराबी हो जाये तो झोपड़पट्टी बन जाएगी , और झोपड़पट्टी में संस्कारी बच्चा हो तो बिल्डिंग बन जाएगी। मोदी और योगी विकासवाद के प्रतीक हैं।
इससे पहले मंत्री जल शक्ति, बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह, राज्यमंत्री समाज कल्याण संजीव सिंह गौड़ व उपस्थित सांसद कुशीनगर विजय दुबे, विधायकगण ,जिला भाजपाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र, जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम आदि ने अमृत सरोवर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया तथा श्रम दान भी किया। हाथ मे कुदाल लेकर माननीय गणों ने मिट्टी हटाई। इसके बाद वृक्षारोपण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की छवि को सुधारने का कार्य सीएम योगी ने किया, सरकार बनने के 100 दिन के अंदर ही मंत्री योजनाओं का फीडबैक ले रहे हैं समाज के अंतिम पायदान तक योजनाएं पहुंचे यह सुनिश्चित किया जा रहा है ।उन्होनें सरोवर निर्माण कार्य पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अमृत सरोवर का कार्य अच्छा चल रहा है। राज्यमंत्री समाज कल्याण ने कहा कि देश के विकास के लिए प्रधानमंत्री ने सोचा है।

सांसद कुशीनगर विजय कुमार दूबे ने कहा कि जल बिन जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। सरोवर उपेक्षित पड़े हुए थे, अमृत सरोवर के निर्माण से गांव के बड़े बुजुर्गों को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है महिला माता धार्मिक कार्यों से भी जुड़ सकेंगें। स्थल पर पहुंचकर गांव के बड़े बुजुर्गो का आशीर्वाद लेकर सरोवर का शिलान्यास और निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया जा रहा है, यह एक अच्छी पहल है।

उक्त कार्यक्रम के बाद मंत्री सीधे बुद्धा घाट कुशीनगर पहुँचे जहाँ वृक्षारोपण के साथ साथ हिरण्यवती नदी आस पास के क्षेत्रों का उन्होनें निरीक्षण किया और परिसर स्थित मंदिर में शीश नवाया। इस दौरान महापरिनिर्वाण मंदिर में बुद्ध के दर्शन और मंदिर में पूजा अर्चना की। इस अवसर पर विधायक खड्डा विवेकानंद पांडे, जिला भाजपा अध्यक्ष प्रेम चंद मिश्र, पूर्व विधायक कुशीनगर रजनी कांत मणि त्रिपाठी, जनपद स्तरीय अधिकारी गण व अन्य जनप्रतिनिधिगणों की भी मौजूदगी रहें ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
महाआरती में धर्म सेवा का संदेश: निःशुल्क आरती व दुर्गा चालीसा के माध्यम से समाज जागरण का संकल्प
महाआरती में धर्म सेवा का संदेश: निःशुल्क आरती व दुर्गा चालीसा के माध्यम से समाज जागरण का संकल्प

हाटा कुशीनगर, स्थानीय नगर के वार्ड नंबर -1 बाघनाथ स्थित एक विबाह भवन में…

वृक्ष प्रकृति का अनमोल उपहार, मोलई प्रसाद प्रजापति 
वृक्ष प्रकृति का अनमोल उपहार, मोलई प्रसाद प्रजापति 

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर के प्रांगण में…

थाना प्रभारी ने किया व्यापारियों संग बैठक
थाना प्रभारी ने किया व्यापारियों संग बैठक

हाटा कुशीनगर । कोतवाली परिसर में थाना प्रभारी दीपक ने नगर के व्यापारियों संग…

‘एक पेड़ मां के नाम’ महायज्ञ के तहत अवध शुगर एनर्जी लिमिटेड में हुआ बृहद पौधरोपण
‘एक पेड़ मां के नाम’ महायज्ञ के तहत अवध शुगर एनर्जी लिमिटेड में हुआ बृहद पौधरोपण

हाटा (कुशीनगर)। पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking