News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: नदी में नाव पलटने से 10 लोग डूबे, 3 की मौत! खेत पर काम करने जा रहे थे सभी!

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 13, 2022  |  8:09 PM

943 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: नदी में नाव पलटने से 10 लोग डूबे, 3 की मौत! खेत पर काम करने जा रहे थे सभी! WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सालिकपुर मौजा में बुधवार की सुबह गंडक नदी के सोते को पार करने के दौरान छोटी नाव डूबने लगी। नाव पर सवार दस मजदूर अचानक डूबने लगे। वहां चीख-पुकार मच गई। कुछ दूरी पर खेतों में काम कर रहे दो व्यक्ति उनके बचाव में दौड़े, तब तक यह लोग नदी में गिर गए और डूबने लगे। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से जाल डालकर तीन महिलाओं का शव बरामद कर लिया, जबकि दो साहसी व्यक्तियों के प्रयास से सात लोगों को बचा लिया गया। क्षेत्रीय विधायक, डीएम, एसपी, एसडीएम तहसीलदार आदि घटनास्थल पर पहुंच कर हाल जाना है।

आपके लिए और..- दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

गांव के लोगों ने बताया कि हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बोधीछपरा गांव के निवासी मिश्री का खेत गंडक नदी के उस पार सालिकपुर मौजा के दियारा में है। खेत में गेहूं की फसल काटने के लिए मिश्री ने पथलहवा गांव से मजदूर तय किया था। बुधवार की सुबह मिश्री 58 वर्ष, आसमा 35 वर्ष, गुड़िया 18, सोनी 17, सूरमा 50, गुलशन 18, नूरजहां 16, कुमकुम 17, राबिया 16 और हुस्नआरा 15 वर्ष सहित दस लोग पनियहवा रेल सह सड़क पुल पार करके पुल के नोज तक पहुंचे। नदी के सोते को पार कर खेत जाने के लिए छोटी नाव डेंगी में सभी सवार हो गए ज्योही वह गहरे बीच धारा में पहुंचे नाव अंसतुलित होकर डूबने लगी। देखते ही देखते नाव पर सवार सभी लोग डूबने लगे। शोर सुनकर आस पास खेतों में मौजूद तूफानी व रतन नाम के लोगों ने अपनी जान की परवाह न कर 7 लोगों को पीठ पर लादकर बाहर कर जिन्दगी बचा ली। लेकिन तीन लोग लापता हो गये। सूचना पर पहुंची सालिकपुर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नदी में महाजाल के सहारे गायब एक महिला सहित दो युवतियों के शवों को बाहर निकाला जिनकी पहिचान आसमा खातून 35 वर्ष, गुडिया 18 वर्ष और सोनी 17 वर्ष के रुप में हुई। मौके पर मौजूद मजिस्ट्रेट कृष्णगोपाल त्रिपाठी की मौजूदगी में शवों का पंचनामा करा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मृतकों के परिजनों को भरोसा दिलाया: क्षेत्रीय विधायक विवेकानंद पांडेय, डीएम एस. राजलिंगम, पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल खड्डा की एसडीएम उपमा पांडेय और तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी। उन्हें सरकारी मदद का भरोसा दिलाया है। घटना की जानकारी होने पर कुशीनगर के सांसद विजय दूबे भी पीडित परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी है। पीडित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया है।

तूफानी और रतन की बहादुरी की चहुंओर चर्चा: पनियहवा पुल के पास नाव पलटने से दो बच्चियों एवं एक महिला की दर्दनाक मौत की घटना में सात महिलाओं को सुरक्षित बचाने वाले तूफानी एवं रतन की बहादुरी की चहुंओर चर्चा है। नाव में सवार कुल दस महिलाएं नाव पलटने पर डूबने लगीं, पास के खेत में मौजूद तूफानी ने तत्काल अपनी जान की परवाह किए बिना छलांग लगाकर डूब रही 4 महिलाओं को पीठ पर लाद कर बाहर निकाला, तब तक रतन ने भी 2 बच्चियों एवं एक बच्चे को बाहर निकाल कर उनकी जान बचाई। इसके बाद तीन लापता लोगों को पुलिस टीम व स्थानीय नाविकों ने महाजाल की मदद से घटना के 2 घण्टे के भीतर ही लापता लोगों के शव नदी से बाहर निकाल दिया। 7 जिन्दगी बचाने वाले तूफानी एवं रतन की बहादुरी के लिए सभी लोग उन्हें धन्यबाद दे रहे हैं !

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking