News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/अंत्योदय कार्ड धारकों के आयुष्मान कार्ड बनाने में कुशीनगर जनपद अव्वल स्थान पर

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 21, 2022  |  9:45 PM

384 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/अंत्योदय कार्ड धारकों के आयुष्मान कार्ड बनाने में कुशीनगर जनपद अव्वल स्थान पर
  • 05 जुलाई से 20 जुलाई के दौरान आयुष्मान कार्ड बनाने में जनपद कुशीनगर प्रदेश में सर्वोच्च स्थान पर
  • प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी ने अवशेष अंत्योदय कार्ड धारकों को जल्द से जल्द आयुष्मान कार्ड बनवा लिए जाने हेतु की अपील

कुशीनगर। जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम के निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी(न्यायिक)/प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी उपमा पांडे द्वारा जनपद स्तर पर सभी अंत्योदय कार्ड धारकों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हेतु अभियान चलाया गया था।

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

इस क्रम के दिनांक 05 जुलाई से 20 जुलाई तक जनपद कुशीनगर में पूरे प्रदेश में सर्वाधिक आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि यह जनपद के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। इस क्रम में उन्होनें वैसे अंत्योदय कार्ड धारक लोगों से अपील किया है जिनका आयुष्मान कार्ड अभी तक नहीं बनाया जा सका है।

उन्होनें अपील करते हुए कहा कि अवशेष अंत्योदय कार्ड धारक जल्द से जल्द अपना आयुष्मान कार्ड नजदीकी सी एस सी, सरकारी अस्पताल, या इसके लिए बने काउंटर पर बनवा सकते हैं। यहाँ स्वास्थ्य विभाग व संबंधित तहसील कर्मचारियों द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है।

विदित हो कि जनपद कुशीनगर में 05 जुलाई से 20 जुलाई के बीच 103612 अंत्योदय कार्ड धारकों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं जो प्रदेश में सर्वाधिक हैं।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking