कसया/कुशीनगर। बुद्ध स्थली स्थित बिरला धर्मशाला परिसर में निर्वाण सेवा संस्थान द्वारा “मानव सेवा ही उत्कृष्ट और सर्वोत्तम धर्म” के आलोक में 500 गरीबों, जरूरतमंदों में कम्बल वितरित किया गया।
मुख्य अतिथि शिक्षक अमरेंद्र राय ने दान के महत्ता को समझाते हुए कहा कि धन की तीन गति होती है, दान, भोग और नाश। इसलिए जीवन सार्थक तभी है की जब अर्जित धन से कुछ हिस्सा गरीबों, असहाय और जरूरत मंदो में दान किया जाय। विशिष्ट अतिथि पं वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि शरद काल में जरूरतमंदों के सहयोग के लिए उठाया गया कदम सराहनीय है। धीरज कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजनों से प्रेरणा ले लोगों को दूसरों के सहयोग में आगे आना चाहिए। आयोजक अधिवक्ता मुम्बई हाईकोर्ट विजेंद्र राय ने मानव सेवा को ही सबसे बड़ा धर्म बताते हुए कहा कि अपने माता – पिता प्रेरणा से जन सेवा की शुरुआत हमने भगवान बुद्ध की धरती से की है। आगे भी ऐसे आयोजन जनपद में होंगे। निर्वाण सेवा संस्थान के मीडिया प्रभारी पवन कुमार शर्मा ने नर सेवा को नारायण सेवा बताया जिसमें सबका कल्याण निहित है। कोषाध्यक्ष विश्वनाथ गुप्ता ने कहा कि इस तरह के कार्य समय समय पर किया जाता रहेगा। संस्था के प्रबंधक एडवोकेट गिरिश नारायण राय ने सभी के प्रति आभार प्रकट करते हुए अपने पुत्र विजेंद्र के इस सेवा कार्य की सराहना की।
इस दौरान सागर सिंह, संदीप सिंह, देवब्रत सिंह, अमरदीप गुप्ता, बृजेश गुप्ता, पंकज पटेल, हरिंद्र गुप्ता, राजाराम कुशवाहा, शैलेश कुशवाहा, मोहम्मद असलम आदि ने कार्यक्रम में योगदान किया। इस दौरान रमेश सिंह, रामछबिला शर्मा, गुड्डू गुप्ता, उमेश, सनकेशिया देवी, तेतरी देवी, फूलकेशिया देवी, जिलेबी देवी आदि लोग उपस्थित थे |
रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…
रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…
तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…
कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…