कुशीनगर। जिले की कसया थाना पुलिस ने एन एच 28 ममता होटल के पास से शराब से भरी एक कार को जब्त किया है. पुलिस ने कार से 173 बोतल अबैध अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. जब्त शराब की कीमत 2 लाख रूपये बताई जा रही है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है.
जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह जनपद कुशीनगर के सकुशल पर्यवेक्षण व कुन्दन कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी कसया व प्रभारी निरीक्षक कसया के नेतृत्व में 11 जनवरी को कसया पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर एन एच 28 ममता होटल के पास से करीब रात 9 बजकर 45 मिनट पर एक लग्जरी कार हुन्डई आई 20 में 138 बोतल इम्पेरियल ब्लू व 35 बोतल रायल स्टेज प्रत्येक में 750 ML अंग्रेजी शराब (कुल 173 बोतल में 129.75 लीटर अंग्रेजी शराब) जिसमे शराब की कीमत लगभग 2 लाख रुपए तथा गाड़ी की कीमत लगभग 4 लाख है, अभियुक्तो के पास से बरामद किया गया।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर क्रमशः मु०अ०सं० 26/23 धारा 60/63/72 आबकारी अधि0 बनाम दिवाकर कन्नौजिया पुत्र बृजभान कन्नौजिया निवासी मुण्डेरा बाजार थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर तथा धर्मेन्द्र मद्देशिया स्व. शिवपूजन निवासी नकहनी थाना कसया जनपद कुशीनगर पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी / बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में अपराध नि0 विनय कुमार सिंह, उ0नि0 विवेक कुमार पाण्डेय, का0 साहिल यादव, का0 राहुल यादव,का0 राहुल आजाद थाना कसया जनपद कुशीनगर मौजूद रहे।
बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…
ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…