News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: जुम्मे की नमाज को लेकर शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत मजिस्ट्रेटो की गयी नियुक्ति

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 16, 2022  |  9:15 PM

402 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जुम्मे की नमाज को लेकर शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत मजिस्ट्रेटो की गयी नियुक्ति

कुशीनगर। अपर जिला मजिस्ट्रेट देवी दयाल वर्मा ने बताया है कि दिनांक 17 जून 2022 शुक्रवार को जनपद में शांति व्यवस्था के दृष्टिगत चिन्हित संवेदनशील मस्जिद जिसमें जुम्मे की नमाज अदा की जानी है मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति की गयी है। इस क्रम में संबंधित थानाध्यक्ष द्वारा वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई जाएगी। जनपद में 76 मजिस्ट्रेटों की विभिन्न स्थलों पर नियुक्ति की गई है। संबंधित उप जिला मजिस्ट्रेट संबंधित तहसील की संपूर्ण एरिया क्षेत्र में शांति व्यवस्था हेतु नोडल अधिकारी होंगे कलेक्ट्रेट कुशीनगर में इसके लिए कंट्रोल रूम भी बनाया गया है जिसका नंबर 05564- 260590 है।

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

इस क्रम में उन्होंने समस्त मजिस्ट्रेट व अधिकारी गणों को पहले से भ्रमण कर वास्तविक स्थिति का आकलन कर लेने का निर्देश दिया है तथा जुम्मे के दिन भी क्षेत्र में भ्रमण शील रहने का तथा असामाजिक तत्वों व सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों को समय से चिन्हित कर कार्यवाही किए जाने का निर्देश दिया है।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking