News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: यूपी टीईटी के कई उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में नहीं मिली एंट्री, हुआ हंगामा

न्यूज अड्डा कसया

Reported By: and

Jan 23, 2022  |  6:33 PM

1,816 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: यूपी टीईटी के कई उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में नहीं मिली एंट्री, हुआ हंगामा
  • यूपी टीईटी के उम्मीदवारों का दावा है कि उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश से वंचित कर दिया गया है।

कुशीनगर। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी) 2021 रविवार,23 जनवरी को सुबह 10 बजे से शुरू हुई,टीईटी परीक्षा 23 जनवरी यानी आज दो पालियों में संपन्न कराई गई, पहली पाली सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12.30 तक चली और दूसरी पाली दोपहर 2.30 से लेकर शाम 5 बजे चली।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

मिली जानकारी अनुसार रविवार को बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय पर यूपी-टीईटी के जो परीक्षार्थी पहुंचने में लेट हो गए तो उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया।जबकि उचित दस्तावेजों के अभाव में कुछ उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं करने दी गई।इसे लेकर बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों ने हंगामा कर जमकर कालेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया।परीक्षा केंद्र में परीक्षा देने पहुंचे यूपी टीईटी के उम्मीदवारों का दावा है कि उन्हें एग्जाम हॉल में प्रवेश से रोक दिया गया।अभ्यर्थियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि समय से कालेज गेट पर उपस्थित होने के बावजूद भी उन्हे परीक्षा मे बैठने से रोक दिया गया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking