News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर : “मौत का पार्सल खेल, महिला से 1.62 लाख ठगी!” ,कुशीनगर पुलिस की अपील सावधान रहे,सुरक्षित रहे..!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 27, 2026  |  5:30 PM

737 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर : “मौत का पार्सल खेल, महिला से 1.62 लाख ठगी!” ,कुशीनगर पुलिस की अपील सावधान रहे,सुरक्षित रहे..!

कुशीनगर। डिजिटल इंडिया के इस दौर में साइबर अपराधी लगातार नए-नए हथकंडे अपनाकर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ताजा मामला कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां ‘पार्सल हादसे’ की झूठी कहानी गढ़कर जालसाजों ने एक महिला से 1.62 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने महिला को इस कदर डराया कि उसने गहने बेच दिए और रिश्तेदारों से उधार लेकर रकम ट्रांसफर कर दी।
रामकोला क्षेत्र के ग्राम परवर पार बड़ा बनकटा निवासी रीता गुप्ता के मोबाइल पर 21 अप्रैल से लगातार अनजान नंबरों से कॉल आ रहे थे। कॉल करने वाला खुद को एक पार्सल कंपनी का कर्मचारी बता रहा था। उसने महिला को धमकाते हुए कहा—
“आपका पार्सल लेकर आ रहा व्यक्ति सड़क हादसे में मर गया है। मामला पुलिस तक पहुंच चुका है। अगर आपने तुरंत पैसे नहीं दिए तो आपके खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी और आपको जेल जाना पड़ेगा।”
जालसाजों ने महिला को मानसिक रूप से तोड़ने के लिए पूरा नाटक रचा। कॉल के दौरान बैकग्राउंड में पुलिस सायरन की आवाजें सुनाई जाती थीं और बार-बार कानूनी कार्रवाई का डर दिखाया जाता था। डर के चलते महिला ने ठगों द्वारा भेजे गए क्यूआर कोड और फोन-पे नंबरों पर 10 किस्तों में कुल 1.62 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।
हैरानी की बात यह है कि इतनी बड़ी रकम हड़पने के बाद भी ठगों का लालच कम नहीं हुआ। रविवार को उन्होंने फिर फोन कर 60 हजार रुपये और मांगे। इस बार घबराई महिला अपनी मां और बहन के साथ रामकोला थाने पहुंची और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी।

आपके लिए और..- 25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना...

पुलिस के मुताबिक, जब महिला थाने में मौजूद थी, तभी ठग का दोबारा फोन आया। इस कॉल के आधार पर पुलिस ने उसकी लोकेशन बिहार के मोतिहारी में ट्रेस की है।
रामकोला प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है।

कुशीनगर पुलिस की अपील:

पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि,किसी भी अनजान कॉल या धमकी से घबराएं नहीं। अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए क्यूआर कोड या लिंक पर पैसे ट्रांसफर न करें।
ऐसे मामलों में तुरंत नजदीकी थाने या साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं।
सावधानी ही बचाव है। किसी भी संदिग्ध कॉल पर तुरंत परिवार या पुलिस को सूचित करें।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking