News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: जिलाधिकारी ने किया जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 10, 2022  |  5:35 PM

471 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिलाधिकारी ने किया जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक WhatsApp

कुशीनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम द्वारा जनप्रतिनिधियों के साथ अधिकारीगणों की बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में विधायक पडरौना मनीष जायसवाल व फाजिलनगर विधायक प्रतिनिधि रामवृक्ष गिरी उपस्थित रहे। बैठक दौरान जनप्रतिनिधियों के साथ पिछली बैठक की कार्यवृत्ति के संदर्भ में चर्चा की गई तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं के निस्तारण की प्रगति को जाना गया। जिलाधिकारी ने मामले के विलंब निस्तारण पर संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता पूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया।

आपके लिए और..- कुशीनगर पुलिस की तीसरी आंख बना ड्रोन, अब आसमान से...

इस क्रम में आज की बैठक में विधायक पडरौना द्वारा विद्युत विभाग, लोक निर्माण विभाग से संदर्भित समस्याएं उठाई गयी। विधायक ने ट्रांसफॉर्मर रिपेयरिंग, फीडर की समस्या, लो वोल्टेज की समस्याएं उठायी तथा लोक निर्माण विभाग से जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में टूटी हुई सड़कें, सड़कों पर जलजमाव, चौराहों पर दुर्घटनाओं से बचाव हेतु सुरक्षा की दृष्टि से इंतजाम के बारे में भी चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता विद्युत आर0 के0 गुप्ता को निर्देशित करते हुए कहा कि विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर या अन्य अधिकारी गणों द्वारा फोन नहीं उठाए जाने की समस्या आम होती जा रही है। इस क्रम में उन्होंने विद्युत विभाग पडरौना के अधिशासी अधिकारी जय शंकर राय को फोन नहीं उठाए जाने पर फटकार लगाई । डी एम ने कहा कि अधीक्षण अभियंता यह आश्वस्त करें कि उनके अधिकारीगणों द्वारा किसी भी प्रकार की शिकायत से संबंधित फोन को तत्काल उठाया जाए। जिलाधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि गणों द्वारा उठाए गए प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो। इन समस्याओं पर अधिकारी व्यक्तिगत रूप से ध्यान दें तथा समस्याओं का निस्तारण ससमय करवाएं ।

इस अवसर पर एचडीएफसी बैंक द्वारा झंडा वितरण कार्यक्रम भी संपन्न किया गया। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि झंडे का सम्मान सुनिश्चित करे, झंडारोहण के बाद झंडे को उतने ही सम्मान के साथ फिर सुरक्षित रखना है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी उपमा पांडेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया, व जनपद स्तरीय अधिकारीगणों की मौजूदगी रही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
Kushinagar District Profile: कुशीनगर जिले का इतिहास, सभी 6 तहसीलें, 14 ब्लॉक, 7 विधानसभा सीटें और पिन कोड की पूरी लिस्ट
Kushinagar District Profile: कुशीनगर जिले का इतिहास, सभी 6 तहसीलें, 14 ब्लॉक, 7 विधानसभा सीटें और पिन कोड की पूरी लिस्ट

कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में स्थित कुशीनगर न केवल…

Kushinagar BDO & Tehsildar CUG Number List: कुशीनगर के सभी 14 ब्लॉकों के BDO और तहसीलदारों के मोबाइल नंबर
Kushinagar BDO & Tehsildar CUG Number List: कुशीनगर के सभी 14 ब्लॉकों के BDO और तहसीलदारों के मोबाइल नंबर

कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): ग्रामीण विकास योजनाओं (जैसे आवास, शौचालय, मनरेगा, पेंशन) या जमीन…

Gorakhpur & Kushinagar Roadways Bus Time Table 2026: गोरखपुर व कुशीनगर (पडरौना) से लखनऊ, वाराणसी, दिल्ली व प्रयागराज जाने वाली UPSRTC बसों की पूरी समय-सारणी
Gorakhpur & Kushinagar Roadways Bus Time Table 2026: गोरखपुर व कुशीनगर (पडरौना) से लखनऊ, वाराणसी, दिल्ली व प्रयागराज जाने वाली UPSRTC बसों की पूरी समय-सारणी

कुशीनगर / गोरखपुर (न्यूज अड्डा डेस्क): पूर्वांचल के यात्रियों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking