News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: औद्योनिक मिशन के संदर्भ में बैठक का हुआ आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 22, 2022  |  8:09 PM

450 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: औद्योनिक मिशन के संदर्भ में बैठक का हुआ आयोजन

कुशीनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम की अध्यक्षता में राष्ट्रीय औद्योनिक मिशन के संदर्भ में बैठक आयोजित की गई।

आपके लिए और..- बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक...

उक्त बैठक में जिला औद्योगिक मिशन योजना के तहत जनपद में केला,कटहल, स्ट्रॉबेरी, लीची, आम, पपीता, गेंदा, प्याज और संकर सब्जी की कृषि हेतु विकासखंड वार प्रगति की समीक्षा की गई। विदित हो कि जनपद कुशीनगर में जिला औद्योनिक मिशन योजना के तहत 240 हेक्टेयर में उक्त कृषि उत्पादन हेतु लक्ष्य तय किया गया है।

बैठक में जिलाधिकारी ने वन डिस्टिक वन प्रोडक्ट के तहत उत्पादों के विपणन हेतु निर्देशित किया।उन्होंने बताया कि जनपद में पानी का स्तर अच्छा है अतः सब्जी की अच्छी खेती हो सकती है।उन्होंने गैर मौसमी फलों की खेती को भी प्रोत्साहित किए जाने की बात की। उन्होंने कहा कि गैर मौसमी फसलों की खेती से बाजार में उनका दर अच्छा मिलता है।

डीएम ने केला व हल्दी आधारित प्लांट्स की जनपद में स्थापना हेतु भी कहा।इस क्रम में पॉलीहाउस व पैक हाउस लगाए जाने की भी बात हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि योजना बनाकर योजना के तहत कार्य करें कुशीनगर के अनुकूल किस प्रकार के उत्पादों की आवश्यकता है उसे प्रोत्साहित किए जाने की जरूरत है। उन्होंने वैल्यू एडिशन प्रोडक्ट को बनाए जाने की जरूरत को निर्देशित किया। उन्होंने कृषकों के साथ बैठकर आवश्यक बैठक व सलाह लिए जाने को कहा।

इस अवसर पर प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी उपमा पांडेय, परियोजना निदेशक राजनाथ भगत, वरिष्ठ कोषाधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी कृष्ण कुमार, जिला पंचायत अपर मुख्य अधिकारी विंध्याचल कुशवाहा, गन्ना अधिकारी, कृषि अधिकारी बी आर मौर्य तथा किसान बंधु मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी

दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…

आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति
आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति

हाटा, कुशीनगर। दो दिनों से हो रही भीषण बारिश और तेज आंधी ने हाटा…

बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking