News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 2, 2022  |  5:03 PM

698 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

कुशीनगर। अपर जिलाधिकारी /उप जिला निर्वाचन अधिकारी देवी दयाल वर्मा की अध्यक्षता में मतदेय स्थल संभाजन के संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2023 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण और पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली कार्यवाही के अंतर्गत मतदेय स्थलों का संभाजन अधिकतम 1500 मतदाताओं के आधार पर कराए जाने के संदर्भ में चर्चा हुई।

आपके लिए और..- बालू के रेट पर बवाल: पटहेरवा पुलिस का शिकंजा, बाल...

उक्त बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित तहसीलदारों व कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बीएलओ द्वारा बनाई गई सूची को ठीक करा लिया जाए । उन्होंने कहा कि मृत व्यक्ति, शादी के बाद दूसरे क्षेत्र में जाने वाली महिलाएं आदि का वोटर लिस्ट में नाम को चेक कर लिया जाए व आवश्यक संशोधन किया जाए। वोटर कार्ड आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।इस बैठक में यह जानकारी दी गई कि पूर्व में मतदेय स्थलों की संख्या 3002 के सापेक्ष वर्तमान प्रस्तावित मतदेय स्थलों की संख्या 2632 है । कम हुए मतदेय स्थलों की संख्या 370 है। इस अवसर पर तहसीलदार खड्डा दिनेश कुमार, तहसीलदार कप्तानगंज कृष्ण गोपाल त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष भाजपा प्रेमचंद्र मिश्रा, जिला संयोजक भाजपा केशव नाथ उपाध्याय, जिला मीडिया प्रभारी भाजपा विश्व रंजन कुमार आनंद, जिला कार्यालय सचिव बीएसपी सुभाष भास्कर, जिला महासचिव गोपाल सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी भीम सिंह व निर्वाचन कार्यालय के अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी

दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…

आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति
आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति

हाटा, कुशीनगर। दो दिनों से हो रही भीषण बारिश और तेज आंधी ने हाटा…

बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking