News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर में आधी रात  सड़क पर उतरे अफसर: कानून-व्यवस्था पर पैनी नजर, सीओ कसया ने कई थानों की ली चेकिंग

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 9, 2025  |  11:58 AM

106 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर में आधी रात  सड़क पर उतरे अफसर: कानून-व्यवस्था पर पैनी नजर, सीओ कसया ने कई थानों की ली चेकिंग

 

आज की हॉट खबर- किसान चौक फायरिंग का मास्टरमाइंड पुलिस मुठभेड़ में घायल, हिस्ट्रीशीटर...

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन में जिले में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से देर रात पुलिस अधिकारियों ने सड़कों पर उतरकर व्यवस्था का जायजा लिया।

दिनांक 08/09 अक्टूबर 2025 की मध्यरात्रि में क्षेत्राधिकारी कसया श्री कुन्दन कुमार सिंह ने रात्रि चेकिंग अधिकारी के रूप में थाना को० हाटा, कसया, तुर्कपट्टी, कुबेरस्थान तथा कोतवाली पडरौना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न पुलिस चौकियों, पिकेटों और गश्त पर तैनात पुलिस कर्मियों की गहन चेकिंग की।

निरीक्षण के दौरान पीआरवी वाहनों की भी जांच की गई। सभी पीआरवी टीमों को उनके निर्धारित रूट चार्ट पर सतर्क और सक्रिय पाया गया। क्षेत्राधिकारी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता, समयबद्धता और जिम्मेदारी के साथ कर्तव्यों के निर्वहन का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी बनाया जाए तथा संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाए। साथ ही पिकेट ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को विशेष सतर्कता के साथ कार्य करने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस प्रकार के नियमित रात्रि निरीक्षण अभियान का उद्देश्य अपराध नियंत्रण के साथ-साथ जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना है।

इन सतत अभियानों से पुलिस की सक्रियता का सीधा असर जिले की शांति व्यवस्था और कानून-व्यवस्था की मजबूती पर साफ दिखाई दे रहा है।

संबंधित खबरें
किसान चौक फायरिंग का मास्टरमाइंड पुलिस मुठभेड़ में घायल, हिस्ट्रीशीटर आदित्य साहनी गिरफ्तार, साथी फरार
किसान चौक फायरिंग का मास्टरमाइंड पुलिस मुठभेड़ में घायल, हिस्ट्रीशीटर आदित्य साहनी गिरफ्तार, साथी फरार

कुशीनगर। थाना कप्तानगंज क्षेत्र में किसान चौक के पास दो जगहों पर ताबड़तोड़ फायरिंग…

जय बाबा को अ भा ब्राम्हण महासभा का अध्यक्ष बनने पर बधाई 
जय बाबा को अ भा ब्राम्हण महासभा का अध्यक्ष बनने पर बधाई 

हाटा कुशीनगर । जय कुमार त्रिपाठी उर्फ जय बाबा को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा…

भूसा बनाने व गेहूं की मांग को लेकर मार पीट 
भूसा बनाने व गेहूं की मांग को लेकर मार पीट 

हाटा कुशीनगर, स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव ढाढा बुजुर्ग के कुबरी टोला मे दशरथ…

कप्तानगंज में बेखौफ बदमाशों का तांडव: 10 मिनट में दो जगह फायरिंग, दहशत में लोग
कप्तानगंज में बेखौफ बदमाशों का तांडव: 10 मिनट में दो जगह फायरिंग, दहशत में लोग

कुशीनगर। जिले के थाना कप्तानगंज क्षेत्र के कस्बा में बीती रात बेखौफ बदमाशों ने…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking