News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर में आपसी रंजिश ने ली युवक की जान, चाकू मारकर हत्या; मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 31, 2025  |  8:26 PM

976 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर में आपसी रंजिश ने ली युवक की जान, चाकू मारकर हत्या; मुख्य आरोपी गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । जनपद के थाना कसया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जुड़वनिया में बुधवार 31 दिसंबर 2025 की सायं आपसी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना डायल 112 के माध्यम से पुलिस को प्राप्त हुई, जिसके बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
जांच के दौरान पुलिस को ज्ञात हुआ कि प्रथम पक्ष के निशान्त सिंह पटेल पुत्र संतोष सिंह पटेल, निवासी अम्मरपुर थाना कसया जनपद कुशीनगर पर द्वितीय पक्ष के नौशाद अंसारी द्वारा चाकू से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल निशान्त को परिजन व पुलिस की मदद से उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में थाना कसया पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी नौशाद अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के पीछे आपसी रंजिश को कारण बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है तथा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सिद्धार्थ वर्मा ने मीडिया को बताया कि घटना के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया हैं।घटना के बाद गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरती जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking