News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर में अवैध पटाखा कारोबार का भंडाफोड़ — 3 लाख के फैक्ट्री मेड पटाखों के साथ तीन गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 12, 2025  |  8:20 PM

243 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर में अवैध पटाखा कारोबार का भंडाफोड़ — 3 लाख के फैक्ट्री मेड पटाखों के साथ तीन गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image

 

आपके लिए और..- मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने...

कुशीनगर। त्योहारों से पहले जिले की कोतवाली पडरौना पुलिस ने अवैध पटाखा कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने तिलकनगर स्थित चिराग मैरिज हाल में छापा मारकर कुल 41 कार्टून और एक बोरी फैक्ट्री मेड पटाखे व फुलझड़िया (कीमत लगभग तीन लाख रुपये) बरामद किए हैं। मौके से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सहनवाज खान पुत्र सरताज खान निवासी वार्ड नं० 04 छावनी पडरौना, मेराज पुत्र मुमताज निवासी वार्ड नं० 04 छावनी पडरौना, तथा अजीज खान पुत्र इरशाद खान निवासी बलुचहां पडरौना के रूप में हुई है।

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी पडरौना के पर्यवेक्षण में की गई इस कार्रवाई का उद्देश्य आगामी दीपावली और छठ पर्व के दौरान जनसुरक्षा और शांति व्यवस्था सुनिश्चित करना बताया गया है।
पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने फैक्ट्री मेड पटाखे व फुलझड़िया विभिन्न कंपनियों से खरीदकर मैरिज हाल में छिपा रखे थे। त्योहारी सीजन में इन पटाखों को ऊँचे दामों पर बेचकर भारी मुनाफा कमाने की योजना थी। स्थानीय पुलिस मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई जारी रखते हुए बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना कोतवाली पडरौना में मु0अ0सं0 575/2025, धारा 5/9(ख) विस्फोटक अधिनियम व 288 बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी रहे कि गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम मे कोतवाली पडरौना प्रभारी निरीक्षक – हर्षवर्धन सिंह ,निरीक्षक – महेन्द्र प्रताप सिंह,वरिष्ठ उप निरीक्षक रविभूषण राय,महिला उप निरीक्षक प्रगति जायसवाल,अमित कुमार सिंह (चौकी प्रभारी, सुभाष चौक),आरक्षी रविप्रकाश सिंह, चन्द्रमा बिन्द, अंकुर सिंह, विकास यादव शामिल रहे।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिलेभर में अवैध पटाखा भंडारण व बिक्री के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है, और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking