News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर में ‘दीपावली धमाका’ — जीएसटी का टोकन सिस्टम! सीमा पर खुला बड़ा खेल बस हादसे ने खोला राज, लग्जरी बसों में परचून के नाम पर चल रहा माल परिवहन, नोट पर लिखा ‘जय श्रीराम’ बना सुबूत

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 25, 2025  |  7:45 AM

288 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर में ‘दीपावली धमाका’ — जीएसटी का टोकन सिस्टम! सीमा पर खुला बड़ा खेल बस हादसे ने खोला राज, लग्जरी बसों में परचून के नाम पर चल रहा माल परिवहन, नोट पर लिखा ‘जय श्रीराम’ बना सुबूत WhatsApp
Responsive image

 

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

कुशीनगर । दीपावली और छठ महापर्व से पहले कुशीनगर में जीएसटी विभाग के एक “गुप्त नेटवर्क” का बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों के अनुसार, उत्तर प्रदेश–बिहार सीमा में प्रवेश से पहले कुछ जीएसटी सूत्रधार लग्जरी बसों के संचालकों को टोकन जारी करते हैं। यह टोकन दिखाते ही रास्ते में संबंधित अधिकारी हरी झंडी दे देते हैं — यानी जांच की औपचारिकता खत्म।

यह मामला उस समय उजागर हुआ जब कल उत्तर प्रदेश बिहार सीमा क्षेत्र में एक लग्जरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मौके पर जब राहत और बचाव कार्य शुरू हुआ तो बस के एक स्टाप ने एक खुलासा किया,जो सबको चौका दिया । उसने दस रुपये के नोट पर लिखा ‘जय श्रीराम’ का एक टोकन दिखाया । यही टोकन कथित रूप से “पास” का काम लग्जरी बस वालो को इस जिला में करता है।

प्रत्यक्षदर्शियों के साथ सूत्रों की मानें तो दुर्घटनाग्रस्त बस के लगेज बॉक्स से बड़े-बड़े कार्टन मिले हैं। बस कर्मियों ने दावा किया कि उनमें परचून का सामान था, लेकिन सूत्रों का कहना है कि कार्टनों में उच्च जीएसटी दर वाली वस्तुएं भरी थीं — जिन पर कर चोरी का संदेह गहरा गया है।

बताया जा रहा है कि बिहार जाने वाली कई लग्जरी बसों के माध्यम से प्रतिबंधित व भारी टैक्स वाली वस्तुओं का परिवहन हो रहा है। यहां तक कि कुछ बसें शराब की खेप पहुंचाने में भी इस्तेमाल की जा रही हैं। यह एक कबीले गौर मसला का रूप ले किया है।

अधिकारियों का मौन, जांच का इंतजार…!!

मामले पर जीएसटी अधिकारी कुशीनगर ने इस संवाददाता से कहा कि “मेरे द्वारा अभी तक उन बॉक्सों की जांच नहीं की गई है। जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा।”

इस विषय में जानकारी जुटाने के लिए इस संवादाता ने स्थानीय पुलिस से भी प्रयास किया, लेकिन बाते केवल मात्र केवल टोल मटोल की सामने आई,जिससे विस्तृत जानकारी हासिल नहीं हो सकी।स्थानीय कई पुलिस विभाग के जवाबदार एक दूसरे से जानकारी लेने की बात करते हुए अपना पल्ला झाड़ ले रहे थे।

दीपावली पर ‘राजस्व चोरी’ का धमाका

यह पूरा घटनाक्रम दीपावली और छठ महापर्व पूजा के अवसर पर जीएसटी चोरी के बड़े रैकेट की ओर इशारा कर रहा है। उत्तर प्रदेश–बिहार सीमा पर यह “टोकन सिस्टम” कितने बड़े स्तर पर सक्रिय है — यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking