News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर में धर्म परिवर्तन कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 8 गिरफ्तार – हिंदू युवती को बनाया था निशाना

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 27, 2025  |  6:16 PM

226 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर में धर्म परिवर्तन कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 8 गिरफ्तार – हिंदू युवती को बनाया था निशाना WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । जनपद कुशीनगर में एक संगठित और सुनियोजित धर्मांतरण गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। थाना कोतवाली पडरौना, साइबर सेल और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में इस गिरोह के 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि इस गिरोह ने एक हिंदू युवती को अमृतसर से कुशीनगर लाकर बहला-फुसलाकर प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया।

आपके लिए और..- मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने...

घटना की जानकारी 26 जुलाई को सामने आई जब पीड़िता के पिता सुनील वर्मा, निवासी महुअवा बुजुर्ग, थाना तुर्कपट्टी ने पडरौना कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि एक संगठित गिरोह उनकी बेटी को बहकाकर धर्म परिवर्तन करवा चुका है और उसका अपहरण भी किया गया है। इस शिकायत के आधार पर मुकदमा संख्या 416/2025 दर्ज किया गया।

एसपी कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने 27 जुलाई को पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया और गिरोह से जुड़े सभी 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि उनका गिरोह हिंदू लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर धर्मांतरण के लिए प्रेरित करता है। गिरोह का सरगना तौफिक अंसारी इस कार्य में प्रमुख भूमिका निभाता था। वह धर्म परिवर्तन के बाद युवतियों के अश्लील वीडियो और रिकॉर्डिंग के माध्यम से ब्लैकमेल करता था। इस कार्य में कैसर जहां और फातिमा ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जो पीड़िता को इस्लामिक सामग्री दिखाकर मानसिक रूप से प्रभावित करती थीं।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में आशिक अंसारी, इम्तियाज, मो. साहब अंसारी, तौफिक अंसारी, जीशान कमर, मजहर, कैसर जहां, और फातिमा शामिल हैं। ये सभी कुशीनगर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के निवासी हैं और आपस में एक सुसंगठित नेटवर्क के रूप में कार्य कर रहे थे।

पुलिस ने इस मामले में महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद किए हैं, जिनमें पीड़िता के दो आधार कार्ड, एक उसके वास्तविक नाम और दूसरा धर्म परिवर्तन के बाद बनाए गए नए नाम परवनी खातून के नाम पर है। इसके अलावा गिरोह के पास से 11 सिम कार्ड और 9 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनका उपयोग इस आपराधिक गतिविधि में किया जा रहा था।

गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 111(2)(b)/351(3)/127(2) सहित उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 की धारा 3/5(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की मानें तो गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश अभी जारी है और जांच को और भी गहराई से किया जा रहा है।

इस सफल ऑपरेशन में थाना कोतवाली पडरौना के प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पन्त, स्वाट प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह, तथा अन्य अधिकारीगण — नि. सचिन दिवाकर, नि. आलोक पाण्डेय, महिला पुलिस अधिकारी प्रगति जायसवाल और प्रिंशी पाण्डेय, महिला कांस्टेबल सुनीता यादव और वंदना, कांस्टेबल मो. रईस अहमद, प्रमोद यादव, और अनिल कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

एसपी कुशीनगर ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए बताया कि जिले में अवैध धर्मांतरण जैसी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और ऐसे मामलों में पुलिस पूरी सख्ती से निपटेगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking