News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर में गो-तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, तीन पिकप सहित चार तस्कर गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 4, 2026  |  6:56 PM

826 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर में गो-तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, तीन पिकप सहित चार तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। थाना विशुनपुरा पुलिस ने गो-वंश की चोरी कर पिकप वाहनों से बिहार ले जाकर वध कराने वाले सक्रिय गो-तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन बोलेरो पिकप वाहनों, नकदी व अन्य आपत्तिजनक सामग्री के साथ चार पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है।

आपके लिए और..-  IGRS में फिर नंबर-1 कुशीनगर पुलिस! लगातार तीसरी बार यूपी...

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज राकेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में जनपद में पशु तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने दिनांक 04 जनवरी 2026 को थाना विशुनपुरा क्षेत्र से मु0अ0सं0 05/2026 के अंतर्गत वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में नबीहसन पुत्र साहबजाद गद्दी निवासी नन्दपुर दशहवा थाना बरवापट्टी, निजामुद्दीन पुत्र कसमली निवासी गुरवलिया टोला देवीपुर थाना तुर्कपट्टी, इम्तेयाज उर्फ पिन्टू पुत्र असगर निवासी गोसाई पट्टी थाना विशुनपुरा तथा लियाकत पुत्र वंजिर अंसारी निवासी दुदही नौका टोला थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर शामिल हैं।

पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे रात के समय गांवों से गायों की चोरी कर उन्हें पिकप वाहनों में लादकर बिहार राज्य ले जाते थे, इस अवैध कारोबार से प्राप्त धनराशि को आपस में बांट लिया जाता था।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन बोलेरो पिकअप वाहन, ₹11,070 नकद, चार मोबाइल फोन, एक बोगदा, एक लकड़ी का ठीहा तथा तीन रस्सियां बरामद की हैं। अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 305 बीएनएस, 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम, धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम, 4/25 आर्म्स एक्ट एवं 207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई को थाना प्रभारी विनय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मुकेश कुमार, सौरभ कुमार गिरी, उदयराज, सूरज सिंह यादव तथा पुलिस टीम के अन्य जवानों ने अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में गो-तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking