News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर में कप्तान का ‘ऑपरेशन चौकी’! चौकी प्रभारियों की कसी नकेल, लंबित मामलों पर चला समीक्षा का चाबुक!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 11, 2026  |  8:13 PM

308 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर में कप्तान का ‘ऑपरेशन चौकी’! चौकी प्रभारियों की कसी नकेल, लंबित मामलों पर चला समीक्षा का चाबुक!

कुशीनगर। जिले में अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय सभागार में जनपद के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा गोष्ठी की। बैठक में कप्तान का फोकस सीधे उन बिंदुओं पर रहा, जिनका सीधा संबंध अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं और आम जनता को मिलने वाले न्याय से है।

आपके लिए और..- टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में...

समीक्षा के दौरान एसपी ने चौकीवार लंबित विवेचनाओं एवं अभियोगों की स्थिति पर जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को मामलों का शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए। कप्तान ने साफ किया कि विवेचना केवल कागजी खानापूर्ति तक सीमित न रहे, बल्कि प्रत्येक मामले में तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई होनी चाहिए।

एसपी केशव कुमार ने IGRS एवं जनशिकायतों के निस्तारण की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों की जांच पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से की जाए। शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से पुलिस कार्यालयों और थानों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

बैठक में अपराध नियंत्रण को लेकर भी चौकी प्रभारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए। क्षेत्र में होने वाली आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखने, सूचना तंत्र को मजबूत करने तथा अपराधियों के विरुद्ध समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई पर जोर दिया गया।
कप्तान ने यह भी संदेश दिया कि जनता का विश्वास पुलिस की सबसे बड़ी ताकत है। इसलिए पुलिसकर्मियों का व्यवहार जनसुलभ हो और फरियाद लेकर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की शिकायत को गंभीरता से सुना जाए।

कप्तान का संदेश साफ—“लापरवाही मिली तो जवाबदेही भी तय होगी”:

समीक्षा बैठक से एक बात पूरी तरह स्पष्ट नजर आई—कुशीनगर पुलिस की कार्यप्रणाली में ढिलाई की गुंजाइश कम होती जा रही है। एसपी केशव कुमार ने चौकी प्रभारियों को लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण, गुणवत्तापूर्ण विवेचना और शिकायतों के समाधान को प्राथमिकता देने के निर्देश देते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि पुलिसिंग में लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
अब देखना यह होगा कि कप्तान की इस सख्ती का असर जमीनी स्तर पर पुलिसिंग और आम फरियादियों को मिलने वाले न्याय पर कितना दिखाई देता है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking