News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर में महिलाओं को मिला सशक्तिकरण का नया आयाम, सीएचसी कसया में एमसी वार्ड का उद्घाटन व सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 27, 2025  |  5:51 PM

218 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर में महिलाओं को मिला सशक्तिकरण का नया आयाम, सीएचसी कसया में एमसी वार्ड का उद्घाटन व सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न WhatsApp
Responsive image

 

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

कुशीनगर । मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशा के अनुरूप मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण और कल्याण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनपद कुशीनगर में शनिवार 27 सितम्बर 2025 को विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान मण्डलायुक्त गोरखपुर मण्डल अनिल ढींगरा और पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र शिवासिम्पी चिनप्पा ने जिलाधिकारी कुशीनगर महेंद्र सिंह तंवर तथा पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के साथ सक्रिय भागीदारी निभाई।

सीएचसी कसया में मातृ-शिशु वार्ड का शुभारंभ

थाना कसया क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में नवनिर्मित मातृ-शिशु (एमसी) वार्ड का शुभारंभ मण्डलायुक्त श्री अनिल ढींगरा और पुलिस उपमहानिरीक्षक शिवासिम्पी चिनप्पा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर और पुलिस अधीक्षक केशव कुमार सहित जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं चिकित्सा विभाग की टीम मौजूद रही।
यह एमसी वार्ड क्षेत्र की महिलाओं और नवजात शिशुओं के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराएगा। अधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि इस वार्ड से मातृ-शिशु स्वास्थ्य देखभाल और अधिक सुदृढ़ होगी, जो मिशन शक्ति अभियान की प्राथमिकताओं में से एक है।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम

इसी क्रम में मालती देवी इंटर कॉलेज, कसया में समाज कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मण्डलायुक्त, पुलिस उपमहानिरीक्षक, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में बड़ी संख्या में जोड़ों का विवाह सम्पन्न हुआ। नवविवाहित जोड़ों को सरकार की ओर से उपहार, प्रमाण-पत्र और शुभकामनाएँ भेंट की गईं।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन न केवल सामाजिक समरसता को बल प्रदान करते हैं, बल्कि गरीब एवं वंचित वर्ग के लोगों को सम्मान और सहयोग के साथ नए जीवन की शुरुआत करने का अवसर भी देते हैं।

मिशन शक्ति 5.0 के तहत आयोजित ये कार्यक्रम महिलाओं की सुरक्षा व कल्याण के साथ समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होंगे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking