कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से लाभार्थी सम्पर्क अभियान प्रारम्भ किया गया है। भाजपा का मंगलवार से लाभार्थी सम्पर्क अभियान की शुरुआत हुई इसी क्रम में मंगलवार को कुशीनगर विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत वार्ड नम्बर 3 ,सन्त गाडगेनगर के बूथ संख्या 358, 359, 360, 361 में प्रधानमंत्री आवास एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को कुमकुम एवं अक्षत लगा कर सम्मानित किया व पेम्पलेट भी बाटा।श्री त्रिपाठी ने लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा किसानों, श्रमिकों, महिलाओं, युवाओं के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दी व आगे कहा कि जनकल्याणकारी सरकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से जनता में उत्साह का माहौल है।सभी का बिना भेदभाव विकास किया गया है,सबके साथ से सभी का विकास के रास्ते पर चलते हुए सबके प्रयास से सबका विश्वास हासिल करने की ओर हम अग्रसर है।एवं विधायक ने भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील भी किया।इस दौरान राज पाठक,विनोद प्रसाद,राजेन्द्र प्रसाद,राम ब्यास,राजेश प्रसाद,लल्लन प्रसाद,लालता वर्मा आदि उपस्थित रहे।
लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष निलेश रंजन राव भी हुए धरने में शामिल खड्डा,…
सेवरही कुशीनगर । श्रम विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज जनपद…
एक सप्ताह में मांगी कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट, लापरवाही पर होगी कानूनी कार्रवाई हाटा/कुशीनगर।…
हाटा कुशीनगर जनपद अयोध्या में विजिलेंस द्वारा एक लेखपाल की अनुचित तरीके से गिरफ़्तारी…