सपहा/कुशीनगर तहसील क्षेत्र कसया के ग्राम मैनपुर टोला खदही में रविवार को क्षेत्रीय विधायक और तहसील प्रशासन के लोगों द्वारा मुसहर समुदाय के 105 लोगों में कंबल वितरण किया गया।
उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक रजनी कांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि इस कड़कड़ाती ठंडक में हमारी सरकार द्वारा सभी जरुरत मंदो में प्रदेश के सभी गांवों में कंबल वितरण करा रही है जो बहुत ही पुनीत कार्य है हमारी सरकार गरीब जनता को हर प्रकार की जरुरी सुविधाएं समय पर मुहैया करा रही है पहले की सरकारे जाडा बितने पर कंबल वितरण कराया करती थी। इस दौरान गंभा देवी, शकुंतला देवी,वरफी देवी,मालती देवी, गुड्डी देवी सहित 105मुसहर समुदाय की महिलाओं में कंबल का वितरण किया गया।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार शैलेश सिंह,देहात मंडल अध्यक्ष रामायण कुशवाहा, लेखपाल विश्व दीपक सिंह, धर्मेंद्र सिंह, शैलेश दुबे, पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा रजनीश श्रीवास्तव, अनिल शुक्ला, हैप्पी मिश्रा,नायक मिश्रा, शिशिर निषाद, बाबू चकमा, संजय गुप्ता,श्यामविहारी कुशवाहा, अमरनाथ कुशवाहा, जवाहिर कुशवाहा, राजमंगल कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे।
रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…
रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…
तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…
कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…