News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: मां की ममता फिर हुई शर्मशार, सडक किनारे मिला नवजात

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Oct 2, 2021  |  10:31 AM

956 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मां की ममता फिर हुई शर्मशार, सडक किनारे मिला नवजात
  • आज फिर एक चार दिन के नवजात बच्चे को कलयुगी मां ने फेका

हाटा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। जाके राखे साइयां मार सके न कोय यह कहावत चरितार्थ हो रहा है उस चार दिन के नवजात मासूम पर जिसे मां ने ममता को कलंकित करते हुए सडक के किनारे नवजात को लावारिस छोड आयी।

आपके लिए और..- खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के...

शुक्रवार की रात उपनगर के हाइवे किनारे एक मकान के सामने लगभग चार दिन पूर्व जन्म लिए बच्चे को किसी ने भीषण बारिस के दौरान उपनगर के काली मंदिर के समीप वृंदावन पैलेस के पास फेक गया था।बच्चे के रोने की आवाज सुनकर कुछ लोग जुट गये और कुछ महिलाओं ने बच्चे को गोद में उठाकर दुध भी पिलाना शुरू कर दिया।इसी बीच किसी ने प्रभारी निरीक्षक आर के सिंह को नवजात लावारिस शिशु के फेके जाने के बारे में सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर उप निरीक्षक राम सूरत राम,का०सचिन यादव, महिला का०अर्चनादूबे, मौके पर पहुंचे, बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया जहा बच्चा स्वस्थ मिला।फिर पुलिस ने चाइल्ड लाइन को सूचित किया आधी रात के बाद चाइल्ड लाइन के कर्मचारी आए जिंहे पुलिस ने बच्चे को सुपुर्द कर दिया ।

जो भी हो इस तरह के घटनाक्रम आज कल के अबैध सम्बंधो , झूठे वादे , प्यार वफा की कसमो का पोल खोल रहा है , आखिर अपने कलेजे के टुकड़े को ‌किस मजबुरी में फेकी होगी, क्या गुजर रहा होगा उस मा के ऊपर, समाज का लोकलाज इतना ही था तो इन परिस्थितियों तक पहुंचने से पहले सौ बार सोचना चाहिए।इस तरह के घटनाक्रम का जिम्मेदार कौन है?समाज को इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करना चाहिए।यही कलयुगी प्यार का कलयुगी परिणाम है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई
खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई

खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…

अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking