रामकोला/कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम-कुसम्हां टोला रगड़गंज के समीप नहर पुल के पास सोमवार को रात्रि नौ बजे के लगभग जब झाड़ियों में एक लावारिश नवजात शिशु मिला, उस समय मां की ममता शर्मसार हो गई। एक दलित महिला शिशु अपने घर ले गयी। सूचना पाकर रामकोला पुलिस पहुंची और नवजात शिशु को इलाज के लिए रामकोला लाई।सीएचसी के चिकित्सकों ने उपचार के बाद शिशु को चाइल्ड लाइन केयर टीम को सुदुर्प कर अच्छे स्वास्थ्य लाभ के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
प्राप्त समाचार के अनुसार रामकोला थाना क्षेत्र के रगड़गंज टोले के समीप नहर के किनारे सोमवार की रात्रि को नरकट की झाड़ियों में एक शिशु लावारिस अवस्था में फेंका गया था। शिशु की रोने की आवाज सुनकर रगड़गंज निवासी ललिता पत्नी पप्पू अन्य महिलाओं के साथ झाड़ी के पास पहुंच गई। नवजात शिशु को देखकर ललिता की ममत्व जाग उठी और उसे अपने घर ले आई।
मंगलवार की सुबह सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची तथा शिशु को इलाज हेतु सीएचसी रामकोला भर्ती कराया। सीएचसी प्रभारी डॉ शेष कुमार विश्वकर्मा व उनकी टीम ने शिशु का उपचार किया। शिशु का वजन एवं अन्य गतिविधियां सामान्य पाई गई। सूचना पर पडरौना से पहुंची चाइल्ड लाइन केयर की टीम शिशु को अपने साथ ले गयी । सीएचसी प्रभारी डा0 श्री विश्वकर्मा ने बताया कि चाइल्ड लाइन केयर की देखरेख में शिशु को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। रामकोला थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय ने बताया कि नवजात शिशु को चाइल्ड लाइन केयर को सुपुर्द कर दिया गया है। यदि किसी भी व्यक्ति के पास शिशु के संबंध में कोई जानकारी मिलती है तो वह पुलिस को जरूर सूचित करें।
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान क्षेत्र के ग्राम घघवा जगदीश में बुधवार को…
डीजे की धुन पर थिरकते रहे लोग खड्डा कुशीनगर। बाबा साहेब डा.भीमराव अम्बेडकर की…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार सहित क्षेत्र में स्थित गाँवों के अंदर बाबा साहेब…
खड्डा रेलवे स्टेशन का है मामला खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड के खड्डा रेलवे…