News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: एक बार फिर शर्मसार हुई मां की ममता, झाड़ियों में मिला लावारिश नवजात शिशु

Ram Bihari Rao

Reported By:

Sep 13, 2022  |  6:24 PM

1,407 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: एक बार फिर शर्मसार हुई मां की ममता, झाड़ियों में मिला लावारिश नवजात शिशु

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम-कुसम्हां टोला रगड़गंज के समीप नहर पुल के पास सोमवार को रात्रि नौ बजे के लगभग जब झाड़ियों में एक लावारिश नवजात शिशु मिला, उस समय मां की ममता शर्मसार हो गई। एक दलित महिला शिशु अपने घर ले गयी। सूचना पाकर रामकोला पुलिस पहुंची और नवजात शिशु को इलाज के लिए रामकोला लाई।सीएचसी के चिकित्सकों ने उपचार के बाद शिशु को चाइल्ड लाइन केयर टीम को सुदुर्प कर अच्छे स्वास्थ्य लाभ के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।                   

आपके लिए और..- रिवॉल्वर की सफाई में चली गोली, दीवार से टकराकर चौकीदार...

प्राप्त समाचार के अनुसार रामकोला थाना क्षेत्र के रगड़गंज टोले के समीप नहर के किनारे सोमवार की रात्रि को नरकट की झाड़ियों में एक शिशु लावारिस अवस्था में फेंका गया था। शिशु की रोने की आवाज सुनकर रगड़गंज निवासी ललिता पत्नी पप्पू अन्य महिलाओं के साथ झाड़ी के पास पहुंच गई। नवजात शिशु को देखकर ललिता की ममत्व जाग उठी और उसे अपने घर ले आई।

मंगलवार की सुबह सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची तथा शिशु को इलाज हेतु सीएचसी रामकोला भर्ती कराया। सीएचसी प्रभारी डॉ शेष कुमार विश्वकर्मा व उनकी टीम ने शिशु का उपचार किया। शिशु का वजन एवं अन्य गतिविधियां सामान्य पाई गई। सूचना पर पडरौना से पहुंची चाइल्ड लाइन केयर की टीम शिशु को अपने साथ ले गयी । सीएचसी प्रभारी डा0 श्री विश्वकर्मा ने बताया कि चाइल्ड लाइन केयर की देखरेख में शिशु को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। रामकोला थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय ने बताया कि नवजात शिशु को चाइल्ड लाइन केयर को सुपुर्द  कर दिया गया है। यदि किसी भी व्यक्ति के पास शिशु के संबंध में कोई जानकारी मिलती है तो वह पुलिस को जरूर सूचित करें।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
रिवॉल्वर की सफाई में चली गोली, दीवार से टकराकर चौकीदार को लगी; कोतवाली में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा चूक की जांच में जुटी पुलिस
रिवॉल्वर की सफाई में चली गोली, दीवार से टकराकर चौकीदार को लगी; कोतवाली में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा चूक की जांच में जुटी पुलिस

कुशीनगर। पड़रौना कोतवाली परिसर में शनिवार को रिवॉल्वर की सफाई के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों…

मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking